{"_id":"5f09fb838ebc3e63a81dc622","slug":"29-corona-infected-in-unnao-including-two-constable","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in UP: दो सिपाही समेत उन्नाव में 29 कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 329 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in UP: दो सिपाही समेत उन्नाव में 29 कोरोना पॉजिटिव मिले, संक्रमितों की संख्या 329 हुई
Sat, 11 Jul 2020 11:27 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव में एक और कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव जिले में दो सिपाही समेत 29 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से शहर के मोहल्ला किला की एक प्रसूता सहित शुक्लागंज के डाकतार कॉलोनी के दो युवकों की रिपोर्ट शामिल हैं।
लखनऊ पीजीआई से आई रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला कब्बाखेड़ा में 13, शहर कोतवाली में तैनात दो सिपाही, मियागंज ब्लॉक के गांव रावतपुर सरौंहा में युवक, बीघापुर तहसील के सुमेरपुर में 2, शुक्लागंज के मोहल्ला प्रेमनगर में मां-बेटी व बांगरमऊ निवासी युवक, सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के गांव बेथर निवासी युवक, हिलौली ब्लॉक के गांव अमिलिहाखेड़ा निवासी युवक व सफीपुर तहसील के मोहद्दीनपुर मोहल्ले में दंपति व उसकी बेटी की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है।
संक्रमितों को सोहरामऊ स्थित श्रीराममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शनिवार को आई लखनऊ पीजीआई से आई रिपोर्ट में सदर कोतवाली में तैनात दो सिपाही, शहर के मोहल्ला कब्बाखेड़ा में 8 जुलाई को कोरोना संक्रमित मिले युवक के संपर्क में रहने वालों में 23 वर्षीय युवक, 52 साल का युवक, 65 साल की वृद्धा, 10 साल की बच्ची, 26 साल के दो युवक, 21, 25, 45, 21 साल के चार युवक, 45 साल की महिला, 8 साल का बच्चा, 48 साल की महिला, 21 साल की युवती, मियागंज ब्लॉक के गांव रावतपुर सरौंहा में 22 साल का युवक, सुमेरपुर ब्लॉक के कस्बे में 25 साल की महिला, 23 साल का युवक, सफीपुर तहसील के मोहम्मदीनपुर में 28 साल का युवक, 26 साल की उसकी पत्नी व 7 साल की बेटी के साथ शुक्लागंज के मोहल्ला प्रेमनगर में 25 व 17 वर्षीय मां-बेटी, सिंकदपुर कर्ण ब्लॉक के गांव बेथर निवासी 23 साल का युवक, हिलौली ब्लॉक के गांव अमिलिहा निवासी 35 साल का युवक व बांगरमऊ के मोहल्ला मुकरियाना में एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

मुकरियाना मोहल्ला निवासी युवक का इलाज लखनऊ में चल रहा है। जिला अस्पताल की ट्रूनेट मशीन से शहर के किला मोहल्ला निवासी प्रसूता व शुक्लागंज की डाकतार कॉलोनी निवासी दो युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ बोले
सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 29 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। संक्रमितों को श्रीराममूर्ति स्मारक कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें बांगरमऊ के मुकिरायाना निवासी युवक की रिपोर्ट लखनऊ से आई है।
जिले में अबतक 329 कोरोना संक्रमित
जिले में अबतक 329 कोरोना संक्रमित, इनमें स्वस्थ होने पर 127 डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं। कोरोना से अब तक जिले में पांच लोगों की मौत हो गई है। 197 का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमितों में 76 प्रवासी हैं।
गांव हॉटस्पॉट घोषित, रास्ता सील
हसनगंज तहसील के गांव रावतपुर सरौंहा में संक्रमित मिला युवक गुजरात में मजदूरी करता था। 5 जुलाई को वह लौटा था और सीधे घर चला गया था। 8 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूल सैंपलिंग में 92 सैंपल लिए थे। जिसमें इसका भी सैंपल शामिल था। शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मियागंज सीएचसी से डॉ. राजेश कुमार वर्मा, डॉ. विकास सिंह, डॉ. रामप्रकाश यादव टीम के साथ गांव पहुंचे और युवक को एंबुलेंस से कोविड अस्पताल भेजा। ग्राम प्रधान सुरजन सिंह ने गांव को सैनिटाइज कराया। 500 मीटर दायरे में आने वाले करीब 150 घरों में रहने वाले लोगों को होम क्वारंटीन किया गया। गांव के बाहर बैरिकेडिंग कर आने-जाने पर रोक लगा दी गई।

मोहल्ले में सैनिटाइजर व चूने का छिड़काव
नगर के मोहल्ला मुकरियाना में युवक ने सर्दी, जुकाम व बुखार होने पर 7 जुलाई को उन्होंने लखनऊ मेडिकल कॉलेज में कोरोना टेस्ट की जांच कराई थी। शनिवार को रिपोर्ट आने के बाद सीएचसी प्रभारी मुकेश कुमार सिंह टीम के साथ संक्रमित युवक के घर पहुंचे। परिवार में पिता सहित परिवार के 7 लोगों को होम क्वारंटीन किया है। संक्रमित की पत्नी व उनके 3 साल के बेटे को लखनऊ में ही आइसोलेट कराया गया है। नगर पालिका की टीम ने गांव को सैनिटाइज कर चूने का छिड़काव किया और मोहल्ले में आने वाले तीन रास्तों को सील कर दिया है।
लखनऊ के निर्वाचन कार्यालय में है तैनात संक्रमित
हिलौली ब्लॉक के गांव अमिलिहा में कोरोना संक्रमित मिला युवक लखनऊ निर्वाचन कार्यालय में कर्मचारी है। पीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश यादव ने बताया कि परिवार के छह लोगों को चिह्नित किया गया है। संपर्क में रहने वालों को लाने के लिए टीम एंबुलेंस के साथ गई है।