Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   28 trees were cut to receive the President without informing the school manager

स्कूल प्रबंधक को बिना बताए राष्ट्रपति की अगवानी को काटे 28 पेड़

Sat, 03 Jul 2021 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
28 trees were cut to receive the President without informing the school manager
कानपुर देहात/पुखरायां। एक ओर पर्यावरण बचाने के लिए जहां पौधरोपण की मुहिम चलाई जा रही है वहीं जिला प्रशासन ने राष्ट्रपति की अगवानी के लिए पुखरायां में 38 पेड़ काट दिए। इसमें भी आरएसजीयू इंटर कॉलेज मैदान में लगे 28 पेड़ों को प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को बिना जानकारी दिए ही कटवा दिया। वहीं पशु चिकित्सालय परिसर में लगे यूकेलिप्टस के 10 पेड़ काटे गए।
विज्ञापन

पुखरायां के आरएसजीयू इंटर कॉलेज मैदान में 27 जून को राष्ट्रपति का कार्यक्रम तय होने पर दो दिन पूर्व यूकेलिप्टस के 28 पेड़ काटे गए। पेड़ों की कटान के लिए वन अफसरों ने मजदूरों का प्रबंध किया था। तहसील प्रशासन की ओर से पेड़ों की कटान कराई गई।
विज्ञापन

तर्क दिया गया कि राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग व टेकऑफ में अधिक ऊंचाई वाले यह पेड़ बाधक थे। राष्ट्रपति के सुरक्षा अधिकारी के निर्देश पर पेड़ों को काटा गया। अलबत्ता इन पेड़ों के काटे जाने से अब मैदान पर छाया नहीं बची है। कॉलेज प्रबंधक पेड़ों की कटान को लेकर दुखी हैं। उनका कहना है कि पहले बच्चे पेड़ों की छाया में खेलते थे। अब मैदान सूना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के खाते में जमा कराए रुपये
प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि उन्हें पेड़ काटने की कोई सूचना नहीं दी गई। पेड़ काट दिए तब लकड़ी हटवाने का अल्टीमेटम दिया गया। कस्बे के लकड़ी ठेकेदार रईस को एक लाख दस हजार रुपये में लकड़ी बेच दी। इस पर ठेकेदार ने लकड़ी हटवाई। 29 जून को विद्यालय के खाते में ये रुपये जमा करा दिए गए।
पशु चिकित्सालय परिसर में डंप लकड़ी
सीवीओ डॉ. डीएन लवानियां ने बताया कि पशु चिकित्सालय परिसर में लगे यूकेलिप्टस के दस पेड़ वन विभाग के मजदूरों ने काटे थे। लकड़ी अभी परिसर में डंप है। इसे नीलाम किया जाएगा। अस्पताल प्रभारी डिप्टी सीवीओ डॉ. बीके वर्मा ने बताया कि इन पेड़ों से परिसर में छाया होती थी। पेड़ हेलीपैड से काफी दूर थे, फिर भी काट दिए गए।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर काटे गए पेड़
डीएफओ अशोक चंद्रा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा के मद्देनजर यूकेलिप्टस के पेड़ कटवाए गए। ये पेड़ कटान से छूट प्रजाति के हैं। भोगनीपुर वन रेंजर छेदालाल ने बताया कि एसडीएम भोगनीपुर के निर्देश पर यूकेलिप्टस के पेड़ों को काटने के लिए मजदूर उपलब्ध कराए थे।
हेलीकॉप्टरों की उड़ान में दिक्कत थी वजह
एसडीएम भोगनीपुर दीपाली भार्गव ने बताया कि प्रेसीडेंट सिक्योरिटी ऑफीसर के निर्देश पर यूकेलिप्टस के पेड़ों को कटवाया गया था। उन्होंने तीन हेलीकॉप्टरों के उतरने और उड़ान के समय टर्न लेने में दिक्कत होने की वजह बताई थी। अब इंटर कॉलेज के मैदान में छायादार अधिक पौधे लगवाए जाएंगे।

लौटे हरियाली, कॉलेज मैदान पर लगाए जाएं पौधे
कानपुर देहात। पुखरायां में आरएसजीयू इंटर कॉलेज मैदान में लगे पेड़ों को काटे जाने का आम आदमी पार्टी ने विरोध किया है। पार्टी के जिलाध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने पौधरोपण कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट में डीएम जेपी सिंह को ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष ने पेड़ काटने को पर्यावरण के खिलाफ करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी अमले ने जिस तरह से पेड़ काटे वह हरियाली के प्रति संवेदनहीनता है। डीएम ने बताया कि कॉलेज मैदान में पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed