फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   270 people were cheated in the name of marriage Desi boys were cheated by showing them faces from Bollywood

शादी के नाम पर 270 लोगों से ठगी: देशी छोरों को बॉलीवुड से चेहरे दिखाकर…ठग लिए अरमान, दूल्हों ने कही ये बात

Sat, 28 Dec 2024 12:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 28 Dec 2024 12:52 PM IST
सार

Kanpur News: एसीपी बाबूपुरवा अंजली विश्वकर्मा ने बताया कि एक पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाकी से भी तहरीर मांगी गई है। पूरे प्रकरण में कई लोगों के शामिल होने की आशंका है।

विज्ञापन
270 people were cheated in the name of marriage Desi boys were cheated by showing them faces from Bollywood
ठगी का शिकार पीड़ित - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में गुजैनी निवासी धर्मेंद्र और उनके बेटे अमन ने शादी के सपने दिखाकर 270 लोगों से लाखों की ठगी की है। इन ठगों ने भावी दूल्हों और दुल्हनों को सुंदर लड़के-लड़कियों की फोटो भेजकर शादी कराने की बात कही, तो वे इनके सांझे में आ गए। शादी का सपना संजो रहे लोगों ने पांच हजार से लेकर 51 हजार रुपये देकर रजिस्ट्रेशन करवा लिया।

विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर रतनलालनगर चौकी पहुंचे ठगी के शिकार लोगों ने पुलिस को बताया कि गुजैनी जी-ब्लॉक में पुलिस कर्मी ज्ञानेंद्र द्विवेदी के मकान में किराए पर रहने वाले आरोपी पिता धर्मेंद्र और पुत्र अमन सर्वसमाज संस्था चलाते हैं।सुमन पटेल इसकी अध्यक्ष है। इन तीनों लोगों ने 26 दिसंबर को मोतीझील में सामूहिक सगाई व गोदभराई और पांच जनवरी को सामूहिक विवाह के आयोजन की बात कही थी।

विज्ञापन

एक फोटो कई लोगों को भेजी थी
26 दिसंबर की शाम को मोतीझील पहुंचने पर जब कोई आयोजन न दिखा और आरोपियों के फोन बंद मिले तो ठगी का अहसास हुआ। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि ठगों ने फोटो वाले लड़के या लड़की का नाम और पता किसी को नहीं बताया। लड़की या लड़के की एक फोटो कई लोगों को भेजी थी। रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठगों ने कुल 270 रसीदें काटी हैं।

विज्ञापन

प्रकरण में कई लोगों के शामिल होने की आशंका
पीड़ितों में सूरत, अहमदाबाद, हरियाणा तक के लोग हैं। अमन पुलिस की हिरासत में है। एसीपी बाबूपुरवा अंजली विश्वकर्मा ने बताया कि एक पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाकी से भी तहरीर मांगी गई है। पूरे प्रकरण में कई लोगों के शामिल होने की आशंका है। इस पर टीम काम कर रही है।

विज्ञापन

किसी ने धान बेचकर रसीद कटवाई तो किसी ने कर्ज लेकर
फतेहपुर के पहरावापुर निवासी राजकुमार अविवाहित किसान हैं। उन्होंने बताया कि शादी की चाह में धान बेचकर पैसा जुटाया और 29 नवंबर को 21 हजार की रसीद कटवाई। शेरवानी पहनकर दूल्हा बने लेकिन उनसे पहले मोतीझील पहुंचे रिश्तेदारों ने फोन कर ठगे जाने की जानकारी दी। बिधनू के भींचीगांव निवासी अंकुश सूरत में नौकरी करते हैं। उनकी शादी पूर्व परिचित सनिगवां निवासी युवती से होनी है।

आयोजन में शादी करने का दबाव बनाया
लड़की वाले उपहारों के लालच में ठगों के झांसे में आ गए और अंकुश के परिजनों पर इसी आयोजन में शादी करने का दबाव बनाया। लड़की वालों ने पांच हजार तो लड़के वालों ने 19 दिसंबर को 11 हजार की रसीद कटाई। बताया कि ये रुपये उन्होंने दस फीसदी ब्याज पर लेकर जमा किए थे। इसी तरह कांशीराम कॉलोनी निवासी प्रेम कुमार ने 11 हजार और लड़की वालों ने छह हजार की रसीद कटवाई है।

आरोपी की पत्नी ने साथी महिलाओं को बनाया मोहरा
आरोपी धर्मेंद्र की पत्नी रानी पटेल पनकी साइट नंबर पांच स्थित टाॅफी फैक्टरी में काम करती है। उसने सहकर्मी महिलाओं को उपहारों की कहानी सुनाई और जाल में फंसाया। इन महिलाओं ने अपने भाई-रिश्तेदारों और परिचितों के लिए रसीदें कटवाईं।

किसी ने पांच तो किसी ने 11 हजार की रसीद कटवाई
गुजैनी गांव निवासी पूनम श्रीवास्तव इसी फैक्टरी में काम करती हैं। उन्होंने अपने भतीजों उन्नाव के कब्बाखेड़ा निवासी अमन और ऊंचाहार के गुलहरिया गांव निवासी चंदन कुमार की शादी के लिए 11 दिसंबर को 11 हजार की रसीद कटवाई थी। रानी पर भरोसा करके ही गुजैनी में रहने वाली रोशनी ने अहमदाबाद में मजदूरी करने वाले भाई पवन की शादी तय करने के लिए 11 हजार की रसीद कटवाई थी।

डीजे के लिए आरोपियों को 2500 रुपये अलग से दिए
घाटमपुर के कोरिया निवासी गोविंद किसान है। 40 साल की उम्र तक उनकी शादी नहीं हुई तो आरोपियों के बिछाए ठगी के जाल में फंस गए। धर्मेंद्र ने सुंदर लड़की की फोटो भेजी लेकिन नाम-पता नहीं बताया। 30 नवंबर को गोविंद ने 21 हजार की रसीद कटवाई। आरोपी ने जब 51 हजार रुपये में 50 गज का प्लॉट, कार और एलईडी टीवी, फ्रिज आदि उपहार मिलने की बात कही तो 30 हजार की रसीद और कटवा ली। बरात लाने के चक्कर में डीजे भी बुक कराया। इसके लिए आरोपियों को 2500 रुपये भी दिए।

फर्जी निमंत्रण पत्र पर माननीयों को बताया मुख्य अतिथि
शातिरों ने ठगी का शिकार बने लोगों को भव्य आयोजन का भरोसा दिलाया था। कहा था कि शादी में जोड़ों को आशीर्वाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, महापौर प्रमिला पांडेय, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, विधायक महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी और पूर्व विधायक अजय कपूर देंगे। इनके नाम फर्जी निमंत्रण पत्र पर भी लिखवाए थे। सिंहपुर बिठूर में सर्वसमाज संस्था का जो पता बताया गया है, वह भी फर्जी निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed