फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   27 speed breakers built in 13 km distance, many very dangerous

Kanpur News: 13 किमी दूरी में बनाए 27 गति अवरोधक, कई बेहद खतरनाक

Wed, 22 Jan 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 22 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
27 speed breakers built in 13 km distance, many very dangerous
कानपुर देहात। अकबरपुर से रूरा तक करीब तेरह किमी. दूरी में 27 गति अवरोधक (ब्रेकर) बनाए गए हैं। इसमें भी कई बेहद खतरनाक हैं। हालात ये हैं कि लोग नियम कायदों की परवाह किए बगैर अपनी सुविधा के हिसाब से खुद ही अवरोधक बना रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी है।
विज्ञापन

रूरा मार्ग पर तिगांई दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र है। यहां करीब एक किमी में मानक के अनुसार छह गति अवरोधक बनाए गए हैं। सूचना बोर्ड भी लगाया गया है। इधर कई जगह ईंट भट्ठा संचालक या फिर अन्य प्रभावशालियों ने मनमानी तरीके से गति अवरोधक बनाए हैं। सोमवार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत हुई तो लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार हरकत में आए। दो जगह गति अवरोधक तुड़वा दिए गए। मगर एक कोल्ड स्टोरेज कर्मियों ने गलत तरीके से बनाए गति अवरोधक तोड़ने नहीं दिए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि नियमानुसार रंबल स्ट्रिप्स बनाए जा सकते हैं। उनके स्तर से किसी को गति अवरोधक बनाने की अनुमति नहीं दी गई है। एई को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। बिना मानक बनाए गए गति अवरोधक हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........
सीन एक :
रूरा-अकबरपुर मार्ग पर मुक्तापुर के पास बिना मानक के गति अवरोधक बना दिया गया। सफेद पट्टी नहीं है। न सूचना बोर्ड लगा है। इससे रात में अचानक गति अवरोधक पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिर रहे हैं।
.............
सीन दो :
रूरा मार्ग पर नरिहा के पास कोल्ड स्टोरेज के सामने बिना मानक रातों रात गति अवरोधक बना दिया गया। कोई सूचना बोर्ड या सफेद पट्टी भी नहीं है। इससे अचानक गति अवरोधक वाहनों को अनियंत्रित कर रहा है। इससे हादसे की आशंका बनी है।

................
केवल सात गति अवरोधक ही वैध
केवल तिगांई और रूरा नगर में बने गति अवरोध ही नियमानुसार बने हैं। लोगों का आरोप है कि अधिकांश ब्रेकर मनमानी तरीके से बनाए गए हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता साहिबे आलम ने बताया कि गलत बना ब्रेकर न हटाने देने पर एसडीएम को पत्र लिखेंगे। तहसीलदार ने पुलिस बल उपलब्ध कराने को कहा है। पुलिस बल के साथ ब्रेकर हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed