फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   26 lakh saplings will be planted today, Minister Nand Gopal Nandi inaugurated 'Van Mahotsav', control room has

Kanpur: आज लगेंगे 26 लाख पौधे, मंत्री नंद गोपाल नंदी ने किया 'वन महोत्सव' का शुभारंभ, बनाया गया है कंट्रोल रूम

Sat, 22 Jul 2023 11:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Jul 2023 11:58 AM IST
सार

Kanpur News: वन महोत्सव को सफल बनाने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। 193 अमृत सरोवर में 200-200 पौधे लगाए जाएंगे। पांच अमृत सरोवर में मियावाकी पद्धति से पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
26 lakh saplings will be planted today, Minister Nand Gopal Nandi inaugurated 'Van Mahotsav', control room has
औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी ने लगाया पौधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

वन महोत्सव-2023 अभियान का शुभारंभ शनिवार को औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सीएसजेएमयू के परिसर में हरिशंकर पौधा लगाकर किया। इस दौरान विधायक नीलिमा कटियार, महापौर प्रमिला पांडेय ने पंचवटी, जिलापंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने अशोक का पौधा लगाया।
मंत्री ने कहा कि  वृक्षारोपण हमारे लिए आवश्यक है, कोशिश करें कि जो भी पौधे लगाएं वे जीवित रह सकें। जगह ऐसी चुनें, जहां पेड़ विकसित हो सकें। पति-पत्नी के नाम और पत्नी-पति के नाम पौधा लगाए, जिससे पौधे से भावना जुड़ी रहेगी। उन्होंने विधायकों से कहा कि अपने क्षेत्रों में पौधे लगाएं।

विज्ञापन

युवा समाज को जोड़ें ओर उनके नाम पर पेड़ लगाएं।  पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पुरानी सरकारें अपने फायदे का काम करतीं थी, लेकिन भाजपा सरकार जनहित को फायदा पहुचाने वाले कार्य कर रही हैं। ये अभियान लोगों को स्वच्छ हवा और प्रदूषण मुक्त वातावरण प्रदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

22 विभागों की ओर से 26 लाख पौधे लगाए जाएंगे
इनकी सुरक्षा के लिए विभाग खुद जिम्मेदार होंगे। कार्यक्रम के अंत मे प्राथमिक विद्यालय कटरी शंकरपुरसराय के बच्चों को पौधे वितरित किए। बता दें कि जिले में 22 विभागों की ओर से 26 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस बार करीब 31 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। शनिवार को 26 लाख और 15 अगस्त को पांच लाख पौधे लगेंगे।

अमृत सरोवर में 200-200 पौधे लगाए जाएंगे
र्यक्रम को सफल बनाने के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। 193 अमृत सरोवर में 200-200 पौधे लगाए जाएंगे। पांच अमृत सरोवर में मियावाकी पद्धति से पौधे लगाए जाएंगे। बता दें कि नगर निगम 600 पार्कों में पौधे लगाएगा। परशुराम वाटिका में नवगृह वाटिका और वृहद पंचवटी वाटिका को खासतौर पर तैयार किया जा रहा है।

प्रमुख सचिव ने पौधा लगाकर मनाया हरियाली महोत्सव
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और प्रोवेंशियल इंडस्ट्री एसोसिएशन के सहयोग से पनकी औद्योगिक क्षेत्र- दो में हरियाली महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश मेश्राम ने पौधा रोपित किया। पार्क में करीब 600 फलदार पौधे रोपित किए गए।

इंडस्ट्रियल हैरिटेज पार्क बनाने की मांग
पीआईए के प्रांतीय अध्यक्ष मनोज बंका ने इंडस्ट्रियल हैरिटेज पार्क बनाने की मांग की। प्रमुख सचिव ने उद्यमियों से सुझाव मांगे। इस दौरान नगर अध्यक्ष बृजेश दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार, डीएफओ दिव्या, सहायक आयुक्त खाद्य विजय प्रताप, उद्यमी मिकी मनचंदा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed