फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2500 people signed for the construction of a district level station.

Kanpur News: जिला स्तरीय स्टेशन बनाने के लिए 2500 लोगों ने किए हस्ताक्षर

Fri, 02 Oct 2026 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 02 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
2500 people signed for the construction of a district level station.
रूरा। नगर के रेलवे स्टेशन को जिला स्तर का स्टेशन बनाए जाने की मांग को लेकर व्यापारियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया हुआ है। बृहस्पतिवार को अभियान के तीसरे दिन तक करीब ढाई हजार लोगों ने मुहिम से जुड़कर हस्ताक्षर किए। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने बताया कि हरनाम यादव, जगदीप गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह, मोनू सिंह गौर व दुर्गेश दीक्षित सहित अन्य व्यापारियों की अलग-अलग टोली बना कर अभियान चलाया जा रहा है। नगर के डेरापुर-रूरा मुख्य मार्ग, भटौली, रामनगर व सिंधी भट्ठा सहित आस पास के क्षेत्रों में अभियान चलाकर करीब पांच सौ लोगों ने हस्ताक्षर किए। अब तक कुल 2500 लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं। इसके तहत पांच हजार लोगों को अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे चरण में हस्ताक्षर संबंधित अभिलेखों को ज्ञापन में अटैच कर डीएम से लेकर रेल विभाग के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाएगे। इसके बाद आगे की रणनीति बनाई जाएंगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed