फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 thousand rupees were collected from container driver by threatening him with challan, three arrested

Kanpur: चालान का डर दिखा कंटेनर चालक से वसूले 25 हजार, सैन्यकर्मी समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 18 May 2025 12:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 May 2025 12:16 PM IST
सार

Kanpur News: चालान का डर दिखाकर कंटेनर चालक से 25 हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में सैन्यकर्मी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
25 thousand rupees were collected from container driver by threatening him with challan, three arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिठूर के नारामऊ चुंगी में सैन्य कर्मी ने साथियों संग मिलकर नो एंट्री में खड़े कंटेनर चालक को चालान का डर दिखा 25 हजार रुपये वसूल लिए। चालक के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को दबोच लिया। पुलिस ने चालक की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पीड़ित अलीगढ़ के सैर जरारा निवासी बृजकुमार ने बताया कि वह कंटेनर में सात गाय लादकर गाजियाबाद से झारखंड ले जा रहा था। शुक्रवार शाम 8:50 बजे वह जीटी रोड स्थित न्यू हाईवे सिटी के पास कंटेनर खड़ाकर नो एंट्री खुलने का इंतजार कर रहा था। तभी कार सवार तीन लोग वहां पहुंचे और दस्तावेज जांचने के नाम पर उसे कार में बैठा लिया। चौकी ले जाने की बजाय 300 मीटर दूर दलहन रोड सरकारी नर्सरी के पास ले गए और 50 हजार रुपये का चालान करने की धमकी दी। फिर 10 हजार रुपये में छोड़ने की बात कही।
विज्ञापन


जब उसने देने के लिए रुपयों की गड्डी निकाली तो पूरे 25 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद उसे छोड़कर चले गए। उसने भाई रोहताश को कॉल कर आपबीती बताई। रोहताश ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी। मौके पर पहुंची पुलिस कार सवारों को पकड़कर मंधना चौकी ले गई। इंस्पेक्टर बिठूर प्रेमनारायन विश्वकर्मा ने बताया पीड़ित की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की पहचान नारामऊ निवासी ब्रजेश यादव, विक्रम यादव और छिबरामऊ निवासी राजकुमार यादव के रूप में हुई है। ब्रजेश सेना में है जिसकी तैनाती कुमायूं में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed