{"_id":"5fa03410a7ba7d09ff125c9d","slug":"25-teachers-on-fake-certificate-sacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे 25 शिक्षक बर्खास्त, वसूली के साथ दर्ज होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: फर्जी प्रमाणपत्र पर नौकरी कर रहे 25 शिक्षक बर्खास्त, वसूली के साथ दर्ज होगी एफआईआर
Mon, 02 Nov 2020 10:09 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
इटावा जिले में बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में फर्जी अभिलेखों से नौकरी पाने वाले 25 शिक्षकों को सोमवार को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया। ये शिक्षक वर्ष 2011 में टीईटी फेल होने पर फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी कर रहे थे।
शासन के आदेश पर एडीएम की अध्यक्षता में गठित समिति ने जांच में प्रमाणपत्रों को फर्जी पाया था। प्रमाणपत्र संदिग्ध मिलने पर 12 शिक्षकों का वेतन रोका गया है। शासन ने अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जांच समिति गठित करके वर्ष 2010 के बाद नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच के आदेश दिए थे।
करीब सालभर से इन शिक्षकों की जांच चल रही थी। जांच के दौरान वर्ष 2013 और वर्ष 2016 में नियुक्ति पाने वाले 25 शिक्षकों के टीईटी प्रमाणपत्र फर्जी मिले हैं। इसके अलावा 12 शिक्षकों के प्रमाणपत्र भी संदिग्ध मिले।
विज्ञापन
इनका वेतन बीएसए ने फिलहाल रोक दिया है। वहीं, जांच रिपोर्ट के आधार पर 25 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। बीएसए कल्पना सिंह ने बताया कि बर्खास्त शिक्षकों से सरकारी धन की वसूली के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
ताखा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश यादव ने बताया कि इन शिक्षकों में 16 शिक्षक उनके ब्लाक के ह,ैं जिनके द्वारा टीईटी में अनुत्तीर्ण होने के बावजूद मार्कशीट में उत्तीर्ण दिखाकर नौकरी हथिया ली थी।