फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   25 children fell unconscious in school, panic among parents, admitted to CHC, doctor said this

Chitrakoot: स्कूल में 25 बच्चे बेहोश होकर गिरे, अभिभावकों में हड़कंप…CHC में कराया भर्ती, डॉक्टर ने कही ये बात

Tue, 13 Aug 2024 01:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 13 Aug 2024 01:13 PM IST
सार

Chitrakoot News: ग्राम पंचायत बिहारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अचानक तबीयत बिगड़ने से 25 बच्चे बेहोश हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
25 children fell unconscious in school, panic among parents, admitted to CHC, doctor said this
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

चित्रकूट जिले के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिहारा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अचानक बच्चों की तबीयत खराब होने लगी बेहोश होकर गिरने लगे। विद्यालय के लगभग 25 छात्र-छात्राएं बेहोश हो गए, जिसके बाद आनन फानन शिक्षकों ने एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवरामपुर में भर्ती कराया है।

विज्ञापन

इस सूचना के बाद पूरे ग्राम पंचायत में हड़कंप मच गया है। अभिभावक स्कूलों पर आकर अपने बच्चों को देखने लगे हैं। कुछ अभिभावक अपने बच्चों को अपने साथ घर ले गए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राममिलन कुशवाहा ने बताया कि विद्यालय अपने नियमित समय से खुला और छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय में प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

इसके बाद बच्चे अपनी-अपनी कक्षा में जाने लगे और तभी एक-एक करके बेहोश होने लगे। अभी तक सरोज, अंजना, सलोनी, प्रियंका, पूजा, खुशबू,लक्ष्मी, अर्चना, शिवांगी, गीता, शालिनी, गोलू, माया, मानसी, आराधना, कल्पना, रोशनी, शांति, भानु, विकास, रफीक, राहुल, सचिन बेहोश हो चुके हैं। यह बच्चे क्लास छह, सात और आठ के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सपायरी डेट 2025 तक दिख रही थी
वहीं, बच्चों की तबीयत लगातार बिगड़ रही है और एक-एक करके बच्चे बेहोश हो रहे हैं और उन्हें अस्पताल भेजा जा रहा है। विद्यालय पहुंचकर पड़ताल की, तो पता चला कि शनिवार को एबेंडाजोले गोली सभी बच्चों को खिलाई गई है। लेकिन जब गोली के रैपर देखे गए, तो उसकी एक्सपायरी डेट 2025 तक दिख रही थी।

सभी बच्चों की हालत ठीक
वहीं, ग्राम पंचायत में एक अफवाह उड़ी थी कि अध्यापकों द्वारा बच्चों को गोली खिलाई गई है। पड़ताल में पता चला कि यहां अभी तक मिड डे मिल भी बच्चों को नहीं खिलाया गया। मिड डे मील बनकर तैयार रखा है, लेकिन उसके खाने से पहले ही बच्चे बेहोश होने लगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर फूल सिंह ने बताया कि सभी बच्चों की हालत ठीक है। गर्मी के कारण यह बेहोश हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed