कानपुर: सावन सोमवार पर गंगा स्नान करने गया युवक डूबा, पैर फिसलने से हुआ हादसा; तलाश जारी
Kanpur News: सावन के अंतिम सोमवार को खेरेश्वर सरैयां गंगा तट पर दोस्तों के साथ स्नान करने गया 24 वर्षीय युवक गहराई में जाने से डूब गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युवक के डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। आवास विकास-5डी/505, हंसपुरम नौबस्ता निवासी कमल गौतम (24) सोमवार शाम अपने दोस्तों खाड़ेपुर नौबस्ता निवासी देवेंद्र संखवार और नौबस्ता बंबा निवासी फिरोज खान के साथ गंगा स्नान करने सरैयां तट पहुंचे थे।
तीनों दोस्त गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान कमल का पैर फिसल गया और वह गहराई में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण उसका पता नहीं चल सका। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया और युवक की तलाश शुरू कराई। घाट पर मौजूद लोगों की भीड़ भी जुट गई।
सावन के अंतिम सोमवार को गंगा स्नान के लिए घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। घटना के बाद पुलिस ने लोगों से गंगा में गहराई की ओर न जाने और सावधानी बरतने की अपील की। देर शाम तक गोताखोर युवक की तलाश में जुटे रहे।