फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   23 thousand grams of gold seized from perfume trader Piyush Jain, fine of 30-30 lakhs also imposed

Piyush Jain: इत्र कारोबारी का 23 हजार ग्राम सोना जब्त, 30-30 लाख का जुर्माना भी ठोका, कोर्ट आ चुकी है चार्जशीट

Wed, 24 May 2023 10:44 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 24 May 2023 10:44 AM IST
सार

Kanpur Crime: कन्नौज के इत्र कारोबारी पीयूष जैन का 23 हजार ग्राम सोना जब्त कर लिया गया है। साथ ही, पीयूष जैन और उसकी कंपनी ओडोचैम इंडस्ट्रीज पर 30-30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन
23 thousand grams of gold seized from perfume trader Piyush Jain, fine of 30-30 lakhs also imposed
Tax raid: पीयूष जैन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में इत्र कारोबारी पीयूष जैन का 11 करोड़ 37 लाख 35 हजार रुपये कीमत का 23 हजार ग्राम सोना कस्टम विभाग ने जब्त कर लिया है। साथ ही पीयूष जैन और उसकी कंपनी ओडोचैम इंडस्ट्रीज पर 30-30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

विज्ञापन

यह जानकारी मंगलवार को डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) लखनऊ की ओर से कोर्ट में दी गई। दिसंबर 2021 में पीयूष के आनंदपुरी व कन्नौज स्थित घरों पर छापेमारी में लगभग 197 करोड़ रुपये नगद और 23 किलो सोना बरामद हुआ था।
विज्ञापन

डायरेक्टर जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआई) अहमदाबाद की टीम ने जीएसटी चोरी और डीआरआई लखनऊ की टीम ने सोना तस्करी के मामले में कस्टम एक्ट के तहत दो मुकदमे पीयूष के खिलाफ दर्ज कराए थे। दोनों में चार्जशीट कोर्ट आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल सीजेएम कोर्ट में हुई सुनवाई
विशेष लोक अभियोजक अम्ब्रीष टंडन ने बताया कि मंगलवार को स्पेशल सीजेएम सुशील कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई के दौरान डीआरआई की ओर से संतोष तिवारी और अभिषेक कोर्ट पहुंचे और डीआरआई की कार्रवाई की जानकारी दी।

सोना-नगदी छिपाने के लिए बने थे बंकर
बता दें कि पीयूष जैन ने 10-12 साल पहले अपने घर पर बंकर बनवाये थे, ताकि पैसा और गोल्ड छिपा सके। डीआरआई ने फिलहाल पीयूष जैन की जमानत का विरोध किया है। कहा गया है कि अगर पीयूष को जमानत मिलती है, तो यह टैक्स चोरी को बढ़ावा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed