फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   23 fertilizer shops raided, eight samples collected

Kanpur News: 23 उर्वरक दुकानों में छापामारी, आठ नमूने भरे

Thu, 17 Jul 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 17 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
23 fertilizer shops raided, eight samples collected
कानपुर देहात। छह संयुक्त टीमों ने एक साथ जिले में 23 उर्वरक दुकानों में छापामारी की। इस दौरान उर्वरक के आठ नमूने भरे गए। अभिलेख दुरुस्त न मिलने पर तीन दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस दी गई है।
विज्ञापन

डीएम आलोक सिंह के निर्देश पर उर्वरक की कालाबाजारी रोकने को लेकर यह कार्यवाही की गई। जिला कृषि अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी अकबरपुर ने तहसील अकबरपुर में छापामारी की। सहयोगी ट्रेडर्स व रमेश बीज भंडार से उर्वरक के दो-दो नमूने लिए गए। कौशल ट्रेंडर्स व महेश बीज भंडार से उर्वरक का एक-एक नमूना लिया गया। रमेश बीज भंडार का रेट बोर्ड अघतन न होने व कौशल ट्रेडर्स में एनपीके पॉस मशीन में स्टॉक में अंतर पर कारण बताओ नोटिस दिया गया।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी व उपजिलाधिकारी भोगनीपुर ने भोगनीपुर में 2 उर्वरक दुकानों पर छापामारी की। उर्वरक का एक नमूना लिया गया। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए व उपजिलाधिकारी डेरापुर ने डेरापुर में 4 उर्वरक दुकानें जांची। सुधीर खाद भंडार नोनारी में स्टाक एवं वितरण रजिस्टर, स्टाक एवं रेटबोर्ड अद्यतन न पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-ए व उप जिलाधिकारी मैथा ने मैथा में दो उर्वरक दुकानों जांचीं। उर्वरक का एक नमूना लिया गया। इसी प्रकार भोगनीपुर व रसूलाबाद में चार-चार उर्वरक दुकानों में छापामारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed