फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2.20 lakh Ujjwala Yojana beneficiaries received subsidy

Kanpur News: 2.20 लाख उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिली सब्सिडी

Thu, 16 Oct 2025 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 16 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
2.20 lakh Ujjwala Yojana beneficiaries received subsidy
कानपुर देहात। दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले के 2.20 लाख उज्जवला योजना के लाभार्थियों को तोहफा दिया है। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम के लाइव प्रसारण को सुना गया। अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए निशुल्क गैस सिलिंडर रिफिल सब्सिडी के चेक प्रदान किए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि योजना के तहत लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष के प्रथम चरण में अक्तूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक व दूसरे चरण में होली पर्व के दौरान जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक निशुल्क गैस सिलिंडर रिफिल प्रदान किया जाएगा। कहा कि दीपावली के अवसर पर बहुत से गरीब धन के अभाव में सिलिंडर नहीं भरवा पाते हैं और चूल्हे का प्रयोग करते हैं। इससे आखों में समस्या होती है और कई प्रकार की बीमारियां होती है। त्योहार में कोई व्यक्ति भूखा न सोए और सभी को प्रेम और सौहार्द के साथ खुशियां मनाने का मौका मिले।
विज्ञापन

इसको ध्यान में रखते हुए सरकार यह कार्य कर रही है। गरीब का चूल्हा कैसे जले, इस बात का ध्यान सरकार रख रही है। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि उत्साह और उमंग के साथ दीपावली का त्योहार मनाएं। यह पर्व आपसी प्रेम और अंधेरे को मिटाकर प्रकाश फैलाने का है। यहां मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed