{"_id":"595a93ab4f1c1bbc708b469c","slug":"21499108267-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूरेमऊ में उपचुनाव झब्बू जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूरेमऊ में उपचुनाव झब्बू जीते
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चकलवंशी।
ब्लॉक मियागंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत कूरेमऊ में प्रधान पद के उपचुनाव में झब्बू ने बाजी मारी। उन्होंने पूर्व प्रधान की पत्नी को 52 मतों से हराया। मतगणना के दौरान ब्लॉक परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
कूरेमऊ के पूर्व प्रधान संतोष यादव की हार्टअटैक से मौत हो गई थी। इस कारण गांव में प्रधान पद की सीट खाली थी। एक जुलाई को यहां पर मतदान हुआ था। उपचुनाव में पूर्व प्रधान की पत्नी रेनू यादव और गांव के ही झब्बूलाल ने चुनाव लड़ा। ग्रामसभा में कुल 1394 मतदाता हैं। इसमें तीन बूथों पर 1119 लोगों ने
अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। सोमवार सुबह 8:30 बजे से मतगणना शुरू हुई। इसमें झब्बूलाल 575 मत पाकर विजयी हुए। वहीं रेनू यादव को 523 मतों से संतोष करना पड़ा। उपस्थित जिला कृषि अधिकारी व आरओ यतींद्र सिंह ने प्रधान का प्रमाणपत्र दिया। उपचुनाव में गांव के वोटरों ने पूर्व प्रधान की पत्नी के प्रति सहानुभूति नहीं दिखाई। परिणामस्वरूप चुनाव में जीत का सेहरा झब्बूलाल के सिर बंध गया। ।
विज्ञापन
कूरेमऊ उपचुनाव में झब्बू जीते
पूर्व प्रधान की पत्नी को 52 मतों से हराया
मियागंज ब्लॉक में पूरी हुई मतगणना