फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2019 jee advanced result declared 732 student from kanpur

जेईई एडवांस में कानपुर के 732 छात्रों ने पाई सफलता, एससी कैटेगिरी में टॉपर बनें आर्यन

Fri, 14 Jun 2019 09:30 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 14 Jun 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
2019 jee advanced result declared 732 student from kanpur
जेईई एडवांस 2019 में कानपुर के 732 छात्र हुए सफल - फोटो : अमर उजाला
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस 2019 के रिजल्ट में शहर का ग्राफ पिछले बार की तुलना में स्थिर बना हुआ है। मतलब पिछली बार की तरह इस बार भी 732 छात्रों ने ही सफलता हासिल की है। सामान्य वर्ग की रैकिंग में भी जबरदस्त गिरावट दिखी है।
विज्ञापन


इस बार टॉप-200 में शहर के दो छात्र शामिल हैं। जबकि इसके बाद सीधे 993 रैंक शहर के छात्र को मिली है। एससी पीएच कैटेगिरी में कानपुर के आर्यन कुमार ऑल इंडिया टॉपर हैं। हालांकि आर्यन के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई।
विज्ञापन


 

2018 में भी 732 छात्र ही हुए थे सफल, पिछली बार की अपेक्षा लड़कियों की संख्या हुई अधिक

जेईई एडवांस की परीक्षा 27 मई को शहर के आठ केंद्रों पर हुई थी। इसमें पंजीकृत कुल छात्रों की संख्या 3024 रही। जिसमें कुल 732 छात्रों ने सफलता हासिल की। पिछली बार की अपेक्षा दस छात्राओं ने अधिक सफलता हासिल की है।

इस बार कुल 652 लड़के जबकि 80 लड़कियों ने सफलता हासिल की है। पिछली बार 662 लड़के और 70 लड़कियों ने सफलता पाई थी। 2017 में करीब 917 छात्रों ने सफलता हासिल की थी। हालांकि इसमें भी किसी ने टॉप-100 में जगह नहीं बनाई थी।

ये हैं कानपुर के टॉप-10 छात्र
छात्र                          ओवरऑल रैंक
नमन गुप्ता                         123
तरुण कनोडिया                    194
अर्पित शुक्ला                       993
आदित्य गौतम                       1187
अभिषेक अग्रहरी                     1219
महक गुप्ता                            1268
शिवम गोयल                          1317
उदित नारायण पांडेय                   1322
कौस्तुभ मिश्रा                           1415
शाश्वत मिश्रा                            1577
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed