{"_id":"5bb66c5f867a5528d61403b9","slug":"201538681951-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांववालों ने पकड़ा चोरी का सामान लदा लोडर, भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांववालों ने पकड़ा चोरी का सामान लदा लोडर, भागे चोर
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर (कानपुर)। बुधवार की देररात कोतवाली के पतारा इलाके से किसानों के हल और कीमती सामान लोडर में लादकर भाग रहे चोरों को गांववालों ने घेर लिया। यह देख चोर माल लदा लोडर मौके पर छोड़कर अंधेरे में भाग निकले। पुलिस ने माल समेत लोडर को बरामद करने के बाद कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि, लोडर मालिक का पता लगाने के बाद एक युवक को हिरासत में भी लिया है। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी की कई अन्य घटनाएं भी खुलने की उम्मीद है।
कसबा पतारा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि कसबे के तिलसड़ा रोड के किनारे तालाब के पास उसकी शटरिंग की दुकान है। जहां पर छत ढलाई मशीन के लोहे के एंगल रखे थे। देर रात एक एक लोडर पर कुछ चोर आए और लोहे के एंगल लादकर भाग निकले। जबकि, कसबे के ही राकेश कुमार के प्लाट पर रखा ट्रैक्टर चालित कल्टीवेटर हल भी लाद ले गए। इसके बाद उन्होंने रायपुर गांव में धावा बोला और वहां पर भी विमल कुमार के दरवाजे के बाहर रखा ट्रैक्टर का हल लोडर पर लादकर चले गए। इसके बाद वह पुलिस चौकी भीतरगांव के भदेवना गांव पहुंचे और वहां पर भी एक किसान के दरवाजे के बाहर रखा ट्रैक्टर का हल लादने लगे।
भीतरगांव प्रतिनिधि के अनुसार, चोर लोडर पर हल लादने की कोशिश कर रहे थे। तभी वहां सोए किसान विजय यादव की नींद खुल गई। चोरों को देखकर उसने ललकारा तो आसपास के लोग भी जाग पड़े और शोर मचाया। पकड़े जाने के भय से चोर सामान लदा लोडर वहीं छोड़कर भाग निकले। इधर, सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और चोरी के माल से भरे लोडर को बरामद कर थाने ले आई। गांववालों के मुताबिक लोडर पर सवार चोरों की संख्या चार-पांच के बीच थी।
विज्ञापन
कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि कसबा पतारा निवासी राजेश कुमार की तहरीर पर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि लोडर मालिक का पता लगाकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अभी किसी को गिरफ्तार किए जाने की बात से इंकार किया। बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इलाके में हुई बकरी चोरी की भी घटनाएं खुलने की संभावना है।