{"_id":"5b16e3c54f1c1ba96e8b67bc","slug":"201528226757-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचना अधिकारी पर धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचना अधिकारी पर धोखाधड़ी का मुकदमा
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद कस्बे के बिरिया गढ़ेवा निवासी व्यक्ति ने नौकरी लगवाने के नाम पर सूचना अधिकारी पर ढाई लाख रुपये ठगी करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को एडीजी के निर्देश पर अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
रसूलाबाद कस्बे के बिरिया गढ़ेवा निवासी भजन लाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जिले में तैनात सूचना अधिकारी प्रमोद कुमार ने नौकरी लगवाने के नाम उससे ढाई लाख रुपये ले लिए। इसके बाद न नौकरी लगवाई और न ही रुपये वापस कर रहे हैं। शिकायत एडीजी से की थी। उनके निर्देश पर अकबरपुर कोतवाली में मंगलवार को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया।
जबकि, सूचना अधिकारी ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं। वह अस्थाई रुप से छायाकार पद पर काम करने की मांग करने आया था जिसे जगह न होने की बात कहकर मना कर दिया गया था। जिससे नाराज होकर वह गलत आरोप लगा रहा है। इसकी जानकारी वह पहले ही उच्चाधिकारियों को दे चुके हैं। कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।