{"_id":"59d530094f1c1ba8538b5c64","slug":"201507143689-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को अगवा कर ले गई युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति को अगवा कर ले गई युवती
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर मझिलेगांव के पास पति को बहाने से बुलाने के बाद कार सवार साथियों संग युवती अपहरण कर ले गई। घटना की खबर के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है। मामले की देर रात तक एफआईआर नहीं दर्ज की गई है।
थाने के पधारा गांव निवासी मुकेश कोरी सूरत में नौकरी करता है। उसका बांदा की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। उसने छह माह पहले युवती से शादी की थी। इसके बाद वापस युवती बांदा चली गई थी। युवती ने बुधवार को पति को फ ोन किया। वह शाहजहांपुर मझिलगांव के पास खड़ी है, उसे आकर ले जाओ।
मुकेश अपने परिवार के भाई मोनू के साथ साइकिल से पहुंचा। युवती मौके पर दो लड़कों के साथ कार लेकर खड़ी थी। मुकेश और मोनू पर अचानक तीनों ने हमला कर दिया। मझिलेगांव के मजरे जबरन का पुरवा के ग्रामीणों ने घटना देखकर विरोध किया। तभी ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी देकर मुकेश को कार में जबरन बैठाकर अगवा कर ले गए। मोनू ने घर लौटकर आपबीती बताई। थाना प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि मौखिक सूचना पर जांच की जा रही है।