फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   200 kilograms of gold and six thousand kilograms of silver sold in four days, buyers are coming to the market

Kanpur: चार दिन में दो सौ किलो सोना, छह हजार किलो बिक गई चांदी, ज्वेलर्स बोले- बाजार में आ रहे हैं खरीदार

Sun, 28 Jul 2024 10:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 Jul 2024 10:51 AM IST
सार

Kanpur News: 21 मई को ही चांदी ने रिकॉर्ड बनाया था। इस दिन इसका भाव प्रति किलो 95700 हो गया था। दरअसल भारी भरकम कर लगने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकने वाले सोना-चांदी की तुलना में यहां भाव ज्यादा होते थे। निवेशक भी तेजी के चलते निवेश कर रहा था। अब भाव कम होने से और गिरावट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन
200 kilograms of gold and six thousand kilograms of silver sold in four days, buyers are coming to the market
सोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कानपुर में सोना-चांदी के भाव कम होने से सराफा बाजार में ग्राहकों की रौनक बढ़ने लगी है। कुछ समय पहले तक जहां शोरूम में सोना-चांदी बेचने वाले ही आ रहे थे, अब खरीदार आने लगे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि बजट आने के चार दिन में ही दो सौ किलो सोना, छह हजार किलो चांदी बिक गई। सामान्य दिनों में शहर में 35 किलो सोना और एक हजार किलो चांदी के गहने और बुलियन की बिक्री होती थी। अब औसतन 50 किलो सोना और 1500 किलो चांदी बिकने लगी है।

विज्ञापन

सरकार ने बजट में आयात शुल्क कम कर सोना-चांदी के दामों में तेजी रोक दी है। 10 दिन में सोने के प्रतिकिलो भाव में पांच लाख तो चांदी में 10 हजार रुपये की कमी आई है। जानकार इस साल के अंत तक सोने का भाव 80-85 हजार रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव प्रति किलो एक लाख होने की संभावना जता रहे थे। इस साल 21 मई को सोने का भाव अब तक के उच्चतम स्तर 76350 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया था।
विज्ञापन

21 मई को ही चांदी ने रिकॉर्ड बनाया था। इस दिन इसका भाव प्रति किलो 95700 हो गया था। दरअसल भारी भरकम कर लगने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकने वाले सोना-चांदी की तुलना में यहां भाव ज्यादा होते थे। निवेशक भी तेजी के चलते निवेश कर रहा था। अब भाव कम होने से और गिरावट का इंतजार किया जा रहा है। उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री रामकिशोर मिश्रा ने बताया कि आयात शुल्क में नौ प्रतिशत की कमी करके सरकार ने भाव कम कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में अभी और गिरावट की आशंका है              
इससे ग्राहकों में खुशी है और अच्छी खरीद करने लगे हैं। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा का कहना है कि बाजार में काम बढ़ने लगा है। सोने में 15 किलो और चांदी में पांच सौ किलो प्रतिदिन बिक्री अतिरिक्त होने लगी है। लोग अपनी एफडी आदि को तोड़कर सोना-चांदी खरीद रहे हैं। दरअसल, एक अफवाह भी चल रही है कि अगस्त में जीएसटी काउंसिल की बैठक में सोना-चांदी पर जीएसटी बढ़ जाएगा। हालांकि ऐसा कोई प्रस्ताव अभी तक है नहीं। इसके चलते भी लोग इनकी खरीद कर रहे हैं। बाजार में अभी और गिरावट की आशंका है।

सोना-चांदी के भाव

तारीख             सोना             चांदी
17 जुलाई       76250           94800
18 जुलाई       76125           94200
19 जुलाई       75300           91750
20 जुलाई       75150           91300
22 जुलाई       75000           90900
23 जुलाई       71800           88200
24 जुलाई       71150           87500
25 जुलाई       70000           84300
26 जुलाई       70100           83800
27 जुलाई       71200           84500
सोने के भाव प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव प्रति किलो में हैं। 21 को रविवार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed