{"_id":"625e8f50eb9e4533bb578ee1","slug":"200-bighas-of-crop-burnt-to-ashes-in-auraiya-farmers-desperate-to-see-the-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: 200 बीघा फसल जलकर राख, लगातार फैल रही है आग, नुकसान देख किसान हताश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: 200 बीघा फसल जलकर राख, लगातार फैल रही है आग, नुकसान देख किसान हताश
Tue, 19 Apr 2022 04:02 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 19 Apr 2022 04:02 PM IST
सार
रोशंगपुर गांव में गेहूं के खेतों में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से 200 बीघा फसल जलकर राख हो गई है। खबर लिखे जाने तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन
गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
औरैया जिले की सदर तहसील के रोशंगपुर में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को सूचना देकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
जिलाधिकारी औरैया प्रकाश श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, उपजिलाधिकारी औरैया, एसडीएम आजीतमल, अयाना थानाध्यक्ष मौके पर मौजूद हैं। औरैया और इटावा जिले की कई दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
आग रोशंगपुर से अंतौल और प्यागपुर में फैली है और 200 बीघे से अधिक की फसल जलकर राख हो चुकी है। हवा की वजह से आग बुझाने में हो रही परेशानी। दमकल की गाड़ी एक खेत की आग बुझा पाती, जब तक दूसरे खेत में आग की लपटें फैल रही हैं। सैकड़ों की संख्या में लोग भी आग बुझाने में लगे हैं।
विज्ञापन