{"_id":"63f0d65cd34ec8a98c018963","slug":"20-thousand-looted-from-shopkeeper-by-taking-hostage-in-auto-in-auraiya-2023-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: ऑटो में बैठाकर बनाया बंधक, फिर दुकानदार से लूटे 20 हजार, एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: ऑटो में बैठाकर बनाया बंधक, फिर दुकानदार से लूटे 20 हजार, एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
Sat, 18 Feb 2023 07:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 18 Feb 2023 07:15 PM IST
सार
सदर कोतवाली क्षेत्र में ऑटो में बैठाकर बंधक बनाकर दुकानदार से 20 हजार लूट लिए गए। जालौन के दुकानदार ने एक नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
औरैया जिले में परचून दुकानदार को ऑटो सवार चार लोगों ने जबरन बैठा लिया और बांधकर दिबियापुर रोड पर फेंक दिया। साथ ही 20 हजार रुपये लूट ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश व मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जालौन के पोस्ट तिर्वा रामपुर के नीमगांव निवासी बीरवल सिंह के बेटे मुनेंद्र सिंह ने सदर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि गांव में उसकी परचून की दुकान है। इसका सामान लेने वह औरैया आता है। 15 फरवरी को भी वह जालौन से औरैया दुकान का सामान लेने आ रहा था।
विज्ञापन
जालौन चौराहे के पास गांव का योगेंद्र सिंह मिला। आरोप है कि योंगेद्र ने जबरन अपने ऑटो में बैठा लिया, जिसमें तीन अन्य लोग और बैठे थे। तभी रास्ते में आरोपियों ने मारपीट की और बांधकर दिबियापुर रोड पर ले गए। जहां सुनसान जगह पर आरोपियों ने फेंका और 20 हजार रुपये भी लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
किसी तरह वह ग्रामीणों की मदद से छूटा और घटना की जानकारी परिजनों व सदर कोतवाली में पुलिस को दी। सदर कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच के साथ ही आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस टीम लगी है।