{"_id":"662587ebab633c7b710a57a4","slug":"20-shops-burnt-in-fire-in-mandi-cash-and-goods-reduced-to-ashes-etawa-news-c-216-1-etw1001-111059-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मंडी में आग से 20 दुकानें जलीं, नकदी-सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मंडी में आग से 20 दुकानें जलीं, नकदी-सामान राख
विज्ञापन
इटावा। नवीन मंडी में रविवार शाम अचानक आग लग गई। दमकल की पांच गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लगभग 20 दुकानें जली हैं। मंडी प्रशासन के अनुसार, लगभग 16 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मंडी में पल्लेदारों की ओर से जलाए गए चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के नवीन मंडी स्थित सब्जी मंडी में रविवार शाम करीब पांच बजे आग लग गई। आग से सब्जी की दुकानें धू-धू कर जलने लगीं। जानकारी होने पर कई आढ़तिया मौके पर पहुंचे और दमकल कर्मियाें को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियाें ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 20 से ज्यादा दुकानों में रखी लाखों की नकदी और सामान जल चुका था। दमकल की पांच गाड़ियों ने तीन बार पानी भरकर आग पर काबू पाया। मौके पर एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव, तहसीलदार जयप्रकाश सिंह व कई थानों का पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंचा। आशंका है कि रविवार का दिन होने की वजह से पल्लेदार चूल्हों पर खाना बना रहे होंगे। इस दौरान चिंगारी दुकान पर गिरी, जिससे आग लग गई।
मंडी समिति प्रशासन के खिलाफ व्यापारियों में आक्रोश
व्यापारियों का आरोप है कि आग की विभीषिका की सूचना पर जहां प्रशासनिक अधिकारी व अन्य लोग मौके पर आ गए। लेकिन मंडी समिति के अधिकारी और एक गार्ड तक घटनास्थल पर नही पहुंचा। जिससे व्यापारियों ने आक्रोश जताया। व्यापारियों के आक्रोश को देखते हुए एसडीएम ने मंडी सचिव को तलब करके उनसे जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
इनकी दुकानों में हुआ नुकसान
फूल सिंह, रामजीवन, माता रानी, अब्दुल मैराज, राजपूत ट्रेडिंग कंपनी, भुल्लन पंडित, अजय कुमार, अमित कुमार, सुमित कुमार, वंदना ट्रेडिंग, प्रशांत एंड संस, सुघर सिंह कंपनी, अभय ट्रेडर्स के व्यापारी संजय की चार लाख 10 हजार की नकदी और अन्य सामान, राजीव कुमार, सगीर, अफ्सार, मुस्ताक, लल्ला, अंजू अमित, रियाजउद्दीन की दुकानें जली हैं।
आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। करीब 20 दुकानें जली हैं। लगभग 16 लाख का नुकसान होने का अनुमान है। फिलहाल व्यापारियों की ओर से जानकारी दी जा रही है। पूरी जानकारी एकत्रित होने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा।
- अनिल कुमार, मंडी सचिव