{"_id":"f5894155e5d5449b544c7da369ed8eb7","slug":"20-million-ghee-seas-contamination-fears-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट की आशंका में 20 लाख का घी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट की आशंका में 20 लाख का घी सीज
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Sun, 01 Mar 2015 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो एसीएम के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने घी में मिलावट की आशंका पर चार सैंपल भरते हुए 7876 लीटर घी सीज कर दिया है। इसकी कीमत 20.47 लाख रुपये बताई गई है।
बाद में एक स्वीट्स शॉप से दो सैंपल भरे गए। एसीएम प्रथम योगेंद्र कुमार, एसीएम सप्तम डीडी वर्मा के साथ खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहीत अधिकारी सय्यद शाहनवाज हैदर आबिदी ने टीम के साथ तनिष्का इंटरप्राइजेज इंडस्ट्रियल एरिया कालपी रोड में छापा मारा।
यहां पर वनस्पति, रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और एसेंस से घी बनाया जा रहा था। मौके पर सात्विक और मानिक नाम से 7876 लीटर घी/ हाइड्रोजेनेटेड ऑयल मिला। इसकी अनुमानित कीमत 20 लाख 47 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
टीम ने फैक्ट्री मालिक पुरुषोत्तम द्विवेदी की मौजूदगी में रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, घी के एसेंस, सात्विक ब्रांड घी और मानिक ब्रांड घी का सैंपल भरा। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री मालिक का कहना था कि यह घी पूजा के लिए बनाया जाता है।
लेकिन जानकारी मिली कि घी को खाने के लिए बेचा जाता है। सभी सैंपल लखनऊ स्थित प्रयोगशाला में जांच को भेजे जा रहे हैं। बाद में टीम ने स्वीट हाउस के वर्कशाप गोविंद नगर में छापा मारा। यहां दुकान मालिक जय प्रकाश की मौजूदगी में चांदी के वर्क और बेसन का सैंपल भरा गया।
टीम में चीफ फूड इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, फूड इंस्पेक्टर सलिल कुमार, अरुण कुमार, दिनेश चंद्र, ओंकार नाथ और राजेश कुमार मौजूद रहे।