फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   20 lakh stolen from temple in Bithoor, donation box and jewelery crossed, three thieves captured in CCTV

Kanpur Crime: बिठूर में मंदिर से 20 लाख की चोरी, दान पात्र और आभूषण किए पार, सीसीटीवी में कैद हुए तीन चोर

Fri, 13 Jan 2023 05:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Jan 2023 05:52 PM IST
सार

बिठूर थाना क्षेत्र में मां बंगला पीतांबरा पीठ मंदिर में देर रात चोरों ने मां की प्रतिमा के आभूषण और दान पात्र पार कर दिया। मंदिर प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में तीन चोर कैद हुए हैं। मंदिर प्रशासन के मुताबिक करीब 20 लाख की चोरी हुई है।

विज्ञापन
20 lakh stolen from temple in Bithoor, donation box and jewelery crossed, three thieves captured in CCTV
टूटे दान पात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में मंधना बिठूर रोड पर गुरुवार देर रात चोरों ने मां बंगला पीतांबरा पीठ मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर लोहे की ग्रिल और दरवाजों के ताले काटकर करीब बीस लाख रुपये का माल उड़ा ले गए। सुबह पुजारी ने दरवाजे और ताले टूटे देख मंदिर प्रबंधक को सूचित किया।

विज्ञापन

मंदिर प्रबंधक की सूचना पर बिठूर पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड पहुंची। मंदिर के सीसीटीवी कैमरे में तीन नकाबपोश चोर हाथो में चापड़ लिए कैद हुए है। वहीं, बिठूर विधायक अभिजीत सिंह सांगा और एसीपी कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

देर रात तीन बजे दिया घटना को अंजाम
मंदिर प्रबंधक सुनील शिवमंगल पांडेय निवासी आजाद नगर नवाबगंज ने बताया गुरुवार सुबह उन्हें मंदिर पुजारी अमर शास्त्री ने फोन से मंदिर में चोरी होने की बात बताई। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे के अनुसार चोरों ने देर रात लगभग तीन बजे मंदिर के पिछले हिस्से में लगी लोहे की ग्रिल को काटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर से ये सामान हुआ चोरी
इसके बाद उन्होंने मंदिर के दरवाजों के तालों को काटा और दान पात्र को तोड़ा। इसके बाद चोर मां पीतांबरा की प्रतिमा से सोने के गहने, सोने का मंगलसूत्र, सोने का हार और दो किलो वजनी चांदी का छत्र उतार ले गए। साथ ही मंदिर परिसर में रखे दोनों दान पात्रों का चढ़ावा भी चुरा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed