फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   20 crore land sold for Rs 3.60 crore, investigation started for selling land cheaply

IT Raid: 20 करोड़ की जमीन 3.60 करोड़ रुपये में बेची, सस्ते में जमीन बेचने की भी जांच शुरू

Thu, 01 Sep 2022 09:17 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 01 Sep 2022 09:17 PM IST
सार

उपायुक्त उद्योग की मां विमला यादव समिति में सचिव हैं। दोनों प्रॉपटी 3 करोड़ 60 लाख में बेची गईं थीं। दोनों प्रॉपर्टी डीलर खाते में रुपये भेजने के बाद ही आयकर विभाग की नजर में आए।

विज्ञापन
20 crore land sold for Rs 3.60 crore, investigation started for selling land cheaply
इनकम टैक्स रेड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में उद्योग निदेशालय में तैनात उपायुक्त उद्योग राजेश सिंह यादव से मिले इनपुट के बाद पनकी के प्राॅपर्टी डीलरों राजू चौहान और देशराज यादव के यहां आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। जांच में पता चला है कि दोनों ने जो 12-12 बीघा जमीन खरीदी है, वह राजेश यादव की मां विमला की सहकारी समिति से ली गई है।

विज्ञापन

विमला इस समिति में सचिव हैं। इस जमीन को 3.60 करोड़ में बेचना बताया गया है, जबकि इसकी कीमत 20 करोड़ से अधिक है। जांच में यह भी पता चला है कि उपायुक्त उद्योग के खाते में बड़ी रकम पहुंची है। कैश लेनदेन भी हुआ है। इतनी महंगी जमीन सस्ते में बेचने की जांच शुरू हो गई है। साथ ही प्रापर्टी डीलर यह रकम कहां से लाए, इसकी भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार राजू चौहान के प्रतिष्ठानों से 55 बीघा जमीन के दस्तावेज मिले हैं। 30 बीघा जमीन इसके गांव में है। 10 बीघा जमीन अलग-अलग स्थानों पर है। 12 बीघा जमीन जो उपायुक्त उद्योग से खरीदी है, वह पनकी गंगागंज में है। राजू चौहान और देशराज कुशवाहा के प्लॉट अगल-बगल हैं।

दोनों लंबे समय से प्रॉपर्टी के कारोबार में हैं, करोड़ों की संपत्ति जुटाई लेकिन कोई आयकर नहीं चुकाया। अब कर चोरी की गणना की जा रही है। इन दोनों और इनके परिवारीजनों के बैंक खातों, लॉकरों की जानकारी जुटाई जा रही है। राजू चौहान के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन

समिति के पास थी 150 बीघा जमीन, बची केवल दो
राजेश की मां विमला यादव जिस समिति में सचिव हैं। इसके पास 150 बीघा जमीन थी। 148 बीघा जमीन 25 सालों में बेची जा चुकी है। दो बीघा जमीन बची है। 2020-21 में जो 24 बीघा जमीन बेची गई है, उसकी रकम उपायुक्त उद्योग राजेश सिंह यादव के खातों में आई थी।

इसी इनपुट के आधार पर आयकर विभाग की टीम ने इन दोनों प्रापर्टी डीलरों के यहां आयकर छापा मारा। बुधवार को राजू चौहान के पनकी गंगागंज स्थित आवास, मैरिज लॉन पर कार्रवाई की गई थी। देशराज कुशवाहा के कपली स्थित फार्म हाउस और रावतपुर गांव स्थित आवास पर छापा मारा गया था। कार्रवाई के दौरान प्रॉपर्टी डीलरों के प्रतिष्ठानों से कैश और ज्वैलरी भी मिली है, लेकिन रकम और ज्वैलरी कितनी है। इसका खुलासा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed