फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2 girls missing from ganga ghat

दो युवतियां गंगा घाट से लापता

Sat, 25 Jan 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
2 girls missing from ganga ghat
हरदोई में घटना के बाद राजघाट पर मौजूद एसडीएम बिलग्राम रामविलास यादव, सीओ एसआर कुशवाहा व अन्य। संव - फोटो : HARDOI
बिलग्राम (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव जफरपुर से शनिवार सुबह राजघाट पर गंगा नहाने गईं दो युवतियां संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। साथ गए लोगों ने उनके डूबने की आशंका जता परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने 10 गोताखोरों को युवतियों की तलाश के लिए लगाया लेकिन उनका पता नहीं चल सका है। पुलिस किसी प्रत्यक्षदर्शी के न होने से घटना पर संदेह जता रही है।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जफरपुर निवासी ज्योति (19) पुत्री सुनील कुमार, मेनका (20) पुत्री कामता प्रसाद, प्राची पाल (13) पुत्री कमलेश, प्रिया (9) पुत्री सुनील, अभिषेक (14) पुत्र सुनील, रोहित (13) पुत्र गिरीश शनिवार सुबह छह बजे गांव से कुछ दूर राजघाट पर गंगा नहाने गए थे। प्राची, अभिषेक और रोहित ने बताया कि ज्योति और मेनका ने उन लोगों से पहले गंगा स्नान कर लेने को कहा। इस पर प्रिया, अभिषेक, प्राची और रोहित गंगा नहाने चले गए। वापस आने पर ज्योति और मेनका ने उन्हें घाट पर बनीं झोपड़ी में कपड़े बदलने के लिए भेज दिया और खुद गंगा स्नान के लिए जाने की बात कही।
विज्ञापन

कपड़े बदलकर चारों वापस आए तो ज्योति और मेनका नहीं दिखीं। काफी देर तक दोनों के वापस न आने पर उनके डूबने की आशंका जता चारों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। कोतवाल अमरजीत सिंह के मुताबिक तीन नाव, एक मोटर बोट, 10 गोताखोर दोनों युवतियों की तलाश में लगाए गए हैं, लेकिन उनका सुराग नहीं मिला है। पुलिस को देर शाम तक कोई भी ऐसा व्यक्ति राजघाट पर नहीं मिला, जिसने दोनों युवतियों को गंगा में नहाने जाते या डूबते देखा हो। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एसडीएम बिलग्राम रामविलास यादव, सीओ एसआर कुशवाहा, कोतवाल अमरजीत सिंह ने घटनास्थल पहुंच जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल नंबर के जरिये तह तक जाने की कवायद
बिलग्राम (हरदोई)। जिन दो युवतियों के डूबने की आशंका है, उनमें से एक ज्योति की शादी तय हो चुकी है। वरीक्षा भी हो चुकी है। परिजनों के बदलते बयानों से पुलिस असमंजस में है। पुलिस से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक ज्योति के पास मोबाइल फोन था और ये फोन उसके मंगेतर ने दिया था। परिजनों का कहना है कि ज्योति के पास मोबाइल फोन नहीं था। फिलहाल पुलिस मोबाइल नंबर के जरिये घटना की तह तक पहुंचने की कवायद में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed