फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   2.32 lakh vehicles running without registration in kanpur

यूपी के इस शहर में बिना पंजीयन दौड़ रहे 2.32 लाख वाहन

Mon, 26 Aug 2019 02:03 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Aug 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
2.32 lakh vehicles running without registration in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर में बिना पंजीयन 2.32 लाख वाहन दौड़ रहे हैं। ये वे वाहन हैं जिन्होंने 15 साल बीतने के बाद भी पुन: पंजीयन नहीं कराया है। परिवहन आयुक्त ने निर्णय लिया है कि जो भी अपने वाहन का पुन: पंजीयन कराना चाहते हैं वे 31 अगस्त तक वाहन समेत आरटीओ कार्यालय कानपुर पहुंच कर सूचना दें। ऐसे सभी लोगों के वाहनों का पुन: पंजीयन एक से 30 सितंबर की रात्रि 12 बजे तक होगा। अन्यथा उन्हें कबाड़ घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि 15 साल पुराने दो पहिया/चार पहिया वाहनों के पंजीयन निरस्त का आदेश 9 जुलाई 2018 को आया था। बावजूद इसके 9620 स्वामियों ने पुन: पंजीयन कराया था, जबकि 232709 वाहन ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक पुन: पंजीयन नहीं कराया है।
विज्ञापन


यदि इन लोगों ने 30 सितंबर तक पुन: पंजीयन नहीं कराया तो उन्हें कबाड़ घोषित कर दिया जाएगा। एक से 29 सितंबर 2019 तक अपीलीय अधिकारी के आदेश के बाद वाहन पुन: पंजीकृत किए जाएंगे। 29 सितंबर के बाद अपील भी नहीं की जा सकेगी, क्योंकि परिवहन आयुक्त के पत्र की अवधि पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed