फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हरदोई से सीधे उन्नाव नहीं आ सकेंगे भारी वाहन

हरदोई से सीधे उन्नाव नहीं आ सकेंगे भारी वाहन

Sun, 10 Feb 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
हरदोई से सीधे उन्नाव नहीं आ सकेंगे भारी वाहन
चकलवंशी (उन्नाव)। अब भारी वाहन हरदोई से सीधे उन्नाव नहीं आ पाएंगे। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर कई स्थानों पर पुलिया निर्माण होने के कारण यह व्यवस्था शुरू की गई है। भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए चकलवंशी चौराहे पर एंगल लगा दिए गए हैं। यहां से वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन



हरदोई-उन्नाव मार्ग पर कई जगह हो रहे पुलिया निर्माण के चलते आए दिन जाम लगता है। मंगलवार को तहसील दिवस में सफीपुर जाते समय डीएम देवेंद्र पांडेय भी जाम में फंसे थे। इस पर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों को फटकार लगाई थी। शुक्रवार को फिर हरदोई-उन्नाव मार्ग पर जाम लग गया था। देर रात तक लगे जाम में कई बारातें फंसी रहीं। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को करीब सात घंटे लग गए थे। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने इसका संज्ञान लिया।
विज्ञापन


जाम से निपटने के लिए चकलवंशी से उन्नाव की तरफ भारी वाहनों की एंट्री रोक दी गई। इसके लिए चौराहे पर एंगल लगा दिए गए। शनिवार से हरदोई की ओर से आने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। अब हरदोई से कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को चकलवंशी चौराहे से परियर-बिठूर होते हुए निकाला जा रहा है। वहीं लखनऊ की ओर जाने वाले वाहनों को मियागंज-मोहान मार्ग से गुजारा जा रहा है। माखी थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि जाम से निपटने के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-कई स्थानों पर चल रहा है पुलिया निर्माण, आए दिन लगता है जाम
-भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए चकलवंशी चौराहे पर लगाए गए पिलर
-कानपुर व लखनऊ के वाहनों का रूट किया गया डायवर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed