फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कोठरी में जल मरे बच्चे की होगी डीएनए जांच

कोठरी में जल मरे बच्चे की होगी डीएनए जांच

Sun, 10 Feb 2019 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
कोठरी में जल मरे बच्चे की होगी डीएनए जांच
हसनगंज। कोतवाली क्षेत्र के दयालपुर में कोठरी में लगी आग से जिंदा जले बच्चे की पहचान के लिए पुलिस डीएनए जांच कराएगी। पुलिस के अनुसार कुरौली निवासी एक युवक ने शव की पहचान अपने बेटे के रूप में की है। हालांकि बच्चा पूरी तरह से जल गया था। ऐसे में पहचान मुमकिन नहीं है। पहचान की पुष्टि के लिए उसके डीएनए से युवक के डीएनए का मिलान कराया जाएगा।
विज्ञापन



हसनगंज कोतवाली के दयालपुर निवासी विपुल तिवारी की कोठरी में शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में आग लग गई थी। आग बुझने के बाद कोठरी में दस वर्षीय बच्चे का पूरी तरह से जला शव मिला था। देर रात तक पहचान न होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इस बीच शनिवार सुबह हसनगंज के कुरौली निवासी खलील ने बच्चे की पहचान अपने बेटे मोहसिन (10) के रूप में की। बताया कि मोहसिन चार लड़कों में सबसे छोटा और मंदबुद्धि था। लखनऊ में उसका इलाज भी चल रहा था। बताया कि बेटा कई बार घर से बिना बताए गायब हो चुका था। शुक्रवार सुबह भी वह घर से कहीं चला गया था। वह खोजबीन कर रहे थे लेकिन उसका पता नहीं चला। शनिवार सुबह जब दयालपुर में आग से बच्चे की मौत की खबर मिली तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद कद काठी के जरिये बच्चे की पहचान की।
विज्ञापन


हसनगंज कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि बच्चे के शरीर से नमूना लिया गया है। जल्द ही खलील के डीएनए से बच्चे के डीएनए का मिलान कराया जाएगा। इसके बाद ही पहचान की पुष्टि होगी। फिलहाल शव खलील को ही सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-दयालपुर में शुक्रवार को लगी थी आग, पहचान की पुष्टि के लिए लिया नमूना
-कुरौली निवासी युवक ने खुद के बच्चे का शव होने का किया दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed