फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   विवाह बंधन में बंधे 42 जोड़े

विवाह बंधन में बंधे 42 जोड़े

Sat, 09 Feb 2019 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
विवाह बंधन में बंधे 42 जोड़े
पुरवा/औरास। दो स्थानों पर आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 42 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इस दौरान वधूओं को चेक देने के साथ ही उपहारस्वरूप बर्तन व कपड़े दिए गए। जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर वर-वधूओं को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


पुरवा विकासखंड परिसर में तीन विकासखंडों में पुरवा, हिलौली व बिछिया के 22 जोड़ों ने सात फेरे लिए। आचार्य अजय कुमार मिश्र, पुत्तन तिवारी, श्रीकांत द्विवेदी व कुलदीप द्विवेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह कराया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी हिलौली मो. राजिद, एडीओ समाज कल्याण राजेंद अवस्थी, श्रीकांत मिश्र, विनोद शुक्ला व बिछिया ब्लाक प्रमुख राम प्रसाद यादव ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


सामूहिक विवाह में अनसुईया संग अवधेश, दीपा संग संदीप, लक्ष्मी संग मिथुन, ममता संग विष्णु, सरिता संग वासुदेव, रोशनी संग संदीप, सपना संग शिवजी, प्रियंका संग सुरेंद्र, नीलम संग दीपक, शालिनी संग रामशंकर, कामिनी संग नरेंद्र, गीता संग मुकेश, किरन संग अवधेश, प्रीती संग राजेश, शालिनी संग अमित, अंजू संग रंजीत, सोनी संग रामबाबू, नीतू संग मिथुन, नीतू संग शिवमंगल, सविता संग दीपक व रुचि संग उमेश एक-दूसरे के जीवन साथी बने। सभी जोड़ों को बर्तन, कपड़े, बक्शा व जेवरात आदि दिए गए। ब्लॉक प्रमुख शिवबहादुर पटेल व कार्यवाहक बीडीओ गजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर पंचायत औरास में मां भुइयां देवी मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 6 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इसमें रजनी संग मिलन, विद्या संग दिनेश, अनामिका संग कमल किशोर, प्रियंका संग राहुल, अंकिता संग रोहित ने सात फेरे लिए। वहीं शबनम ने नौशाद के साथ निकाह पढ़ा। प्रत्येक कन्या को 20000 रुपये की चेक एवं दैनिक उपयोग का सामान, चांदी के पायल एवं बिछिया आदि दिया गया। नगर अध्यक्ष राकेश कुमार, लिपिक लक्ष्मीनारायण कनौजिया व रामप्रकाश अवस्थी समेत सभी सभासद मौजूद रहे। नवाबगंज नगर पंचायत परिसर में तीन जोड़ों का विवाह हुआ। वार्ड नंबर 9 के सदस्य शुभांक सिंह ने नवदंपति को अपने पास से बेड उपहार स्वरूप दिया।

नगर पंचायत मोहान में 11 जोड़ों का एक मंडप के नीचे बैठाकर विवाह संपन्न कराया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष हयात रसूल, अधिशासी अधिकारी हरिगेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में 9 हिंदू जोड़ों के फेरे कराए गए। शेष दो जोड़ों का निकाह कराया गया। विधायक ब्रजेश रावत ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। अध्यक्ष हयात रसूल ने अपनी तरफ से सभी जोड़ों को एक-एक हजार रुपये नगद और चांदी के हार भेंट स्वरूप दिए।


मौरावां व गंजमुरादाबाद में सामूहिक विवाह आज
मौरावां। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर पंचायत मौरावां परिसर में आज तीन जोडे़ विवाह बंधन में बंधेंगे। अध्यक्ष प्रतिनिधि नवनीत शुक्ला ने बताया कि शनिवार को सभी का विवाह धार्मिक रीतिरिवाजों के अनुसार कराए जाएंगे। उधर, गंजमुरादाबाद के ब्लाक कार्यालय में आज 64 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा।


-पुरवा व औरास में आयोजित हुआ मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह
-वधूओं को चेक देने के साथ ही उपहार स्वरूप दिए गए बर्तन व कपड़े
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed