{"_id":"5c40d4b2bdec22733b51ba02","slug":"191547752626-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में कायाकल्प की रिपोर्ट तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में कायाकल्प की रिपोर्ट तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। परिषदीय स्कूलोें में हो रहे कायाकल्प की बेसिक शिक्षा निदेशक ने रिपोर्ट तलब की है। इस बार विद्यालय वार हुए निर्माण की रिपोर्ट मांगी है।
पंचायती राज विभाग की ओर से जिले के 400 परिषदीय स्कूलों में कायाकल्प योजना का काम चल रहा है। चौदहवें वित्त आयोग अनुदान से इन स्कूलों में बाउंड्रीवाल, शौचालय बनवाने के साथ ही फर्श व शौचालयों में टाइल्स लगवाना है। सड़क से स्कूल तक पहुंचने के लिए इंटरलॉकिंग कराई जानी है। विद्युतीकरण का काम भी इसी मद से होना है।
निर्माण कार्य की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग को सौंपी गई है। इस कार्य का उद्देश्य परिषदीय स्कूलों को प्राइवेट की तर्ज पर बनाना है। शासन ने पिछली बार भी कायाकल्प की रिपोर्ट मांगी थी लेकिन विभाग ने स्कूल वार रिपोर्ट नहीं भेजी थी। इस बार निदेशक ने स्कूल वार रिपोर्ट तैयार कर भेजने के निर्देश दिए हैं। बीईओ मुख्यालय अजीत निगम ने बताया कि अभी 43 स्कूलों में ही काम पूरा हुआ है। अन्य स्कूलों में चल रहा है। रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।
हिलौली ब्लॉक में नहीं हो रहा कायाकल्प
मौरावां। हिलौली ब्लॉक की कई ग्रामसभाओं में कायाकल्प योजना से अभी तक काम शुरू ही नहीं हो पाया है। ग्राम प्रधान करदहा नरेंद्र त्रिपाठी, देवमई के रमेश यादव, लउवासिंघन खेड़ा के प्रधान प्रतिनिधि रामप्रताप यादव व लोटाना गांव के अशरफु ल खां का कहना है कि इनकी ग्राम सभाओं में अभी तक इस योजना के तहत काम शुरू ही नहीं किया गया। यहां तक कि सचिवों ने कोई एस्टीमेट भी तैयार नहीं किए हैं।
विज्ञापन
हिलौली पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वितीय की सहायक शिक्षक सरोज ने बताया कि एक साल पहले स्कूल में गेट व बाउंड्रीवाल निर्माण के आदेश हुए थे, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। बीडीओ मो. राजिद ने बताया कि हरदी, तिसंधा, रजवाड़ा व मवई ग्रामसभाओं में काम शुरू कराया गया है। इन गांवों में भी जल्द काम शुरू होगा।
- बेसिक शिक्षा निदेशक ने इस बार स्कूलवार रिपोर्ट मांगी
- जिले के 400 स्कूलों में टाइल्स, बाउंड्री, फर्श, शौचालय का चल रहा काम
- अभी तक 43 स्कूलों में ही कम हो सका है पूरा