{"_id":"5c38ef51bdec22739a5bdc53","slug":"191547235153-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लॉक प्रमुख के गांव की जांच के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के गांव की जांच के लिए कमेटी गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। भिटौरा विकास खंड के भदसरी गांव में डीएम के निरीक्षण और उसके बाद पूर्व ब्लॉकप्रमुख राजेंद्र शुक्ला की प्रेसवार्ता से मामला गरम हो गया है। प्रेसवार्ता कर प्रशासन को विकास कार्यों की जांच करा लेने की चुनौती देने पर शुक्त्रस्वार को जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत की पड़ताल के लिए जांच कमेटी गठित कर दी।
एक दिन पहले पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र शुक्ला ने पत्रकारवार्ता में आरोप लगाया था कि जिलाधिकारी जातीय विद्वेष से उन पर कार्रवाई का दबाव बना रहे हैं। चुनौती दी थी कि जैसे चाहे उनकी ग्राम पंचायत भदसरी की जांच करवा लें। इस पर डीएम ने भदसरी ग्राम पंचायत की पड़ताल के लिए पांच अधिकारियों की कमेटी गठित कर दी है।
डीएम ने जांच कमेटी में जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त स्वरोजगार, सहायक अभियंता लोक निर्माण, जिला समन्वयक सामाजिक अंकेक्षण और नेहरू युवा संगठन टीसी को शामिल किया है। यह कमेटी भदसरी में नाली, सड़क, खडंजा, शौचालय, आवास, मनरेगा, प्राथमिक विद्यालयों की बाउंड्री वाल और स्कूल शौचालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित समस्त कार्यों की विस्तृत जांच करेगी। कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी अजय आनंद सरोज के माध्यम से डीएम को प्रस्तुत करेगी। ब्यूरो