{"_id":"5bfaf383bdec22417b50c435","slug":"191543172995-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी खुन्नस व नशेबाजी में हुई थी नरेंद्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी खुन्नस व नशेबाजी में हुई थी नरेंद्र की हत्या
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। रूरा थाना क्षेत्र के सिठमरा में पांच दिन पहले युवक की हत्या मामले में पुलिस ने रविवार को गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जबकि मामले में मृतक के परिजनों ने उत्तमपुरा बिल्हौर के एक युवक को नामजद किया था। उसकी नामजदगी पुलिस की जांच में गलत पाई गई।
भानदत्तपुरवा रूरा निवासी नरेंद्र संखवार का शव 20 नवंबर को सिठमरा में बाजार की तरफ एक झाड़ी में रक्त-रंजित हालत में पड़ा मिला था। इसकी जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने उसके साथ काम करने वाले उत्तमपुरा बिल्हौर के राजू राठौर को नामजद कराया था। आरोप है कि लेनदेन के चलते नरेंद्र से राजू खुन्नस मानता था और इसी के कारण उसने हत्या कर दी। रविवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी राधेश्याम ने बताया कि पुलिस की छानबीन में नामजदगी गलत पाई गई। उन्होंने बताया कि भानदत्तपुरवा का भागीरथ व नरेंद्र 20 नवंबर को एक साथ सिठमरा बाजार आए थे। वहां दोनों ने शराब पी। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग कर दिया था। नरेंद्र शौच के लिए बाजार से दूर झाड़ियों की तरफ गया तो वहां भागीरथ भी पहुंच गया और फिर दोनों के बीच विवाद होने लगा। भागीरथ ने नरेंद्र का गला दबा दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद उसने ईंट उठाकर उसके चेहरे पर कई वार कर दिए और मौके से खिसक गया। एसपी ने बताया कि भागीरथ ने हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है तथा उसकी निशानदेही पर खून से सनी ईंट भी बरामद हो गई है। उन्होंने बताया कि भागीरथ ने पूछताछ में बताया कि नरेंद्र ने उसकी मां के साथ वर्ष 2017 में छेड़छाड़ की थी जिसको लेकर भी उसे गुस्सा था।