{"_id":"5b4e468c4f1c1b4e748b57e3","slug":"191531856524-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान जागरूकता को निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान जागरूकता को निकाली रैली
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। क्षेत्रीय किसान सरकार की फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान दुर्घटना बीमा योजना, किसान बीमा योजना सहित विविध कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें सके, इसके लिए जिला कृषि अधिकारी और सीएससी अधिकारियों द्वारा शिवराजपुर के मानपुर गांव में किसान जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में मौजूद अफसरों ने कई गांवों में जाकर किसानों को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दीं। मंगलवार को जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार, सीएससी जिला प्रबंधक अजय सिंह, एसबीआई के फील्ड अफसर पंकज कुमार आदि की अगुवाई में शिवराजपुर के मानपुर पुलिया से किसान रैली निकाली गई।
रैली में बड़ी संख्या में शिवराजपुर विकास खंड के अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे। रैली के दौरान जिला कृषि अधिकारी ने कई गांवों में रुककर किसानों को कम लागत में वैज्ञानिक खेती कर अच्छी फसल उत्पादन के बारे में बताया। इसके अलावा राजस्व विभाग, कृषि विभाग, बैंक, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग सहित कई विभागों में सरकार द्वारा चलाई जा रही विविध कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी गईं। इस दौरान सहायक कृषि अधिकारी शिवभजन वर्मा ने किसानों प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। रैली के दौरान मनोज कुमार, राजेश कुमार, दिलीप कुमार, चंद्रशेखर, संदीप आर नाइक, राजेश उमराव, शिवम, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।