{"_id":"5955506d4f1c1b9a168b48d8","slug":"191498763373-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो संख्या एवं परिचय
सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। घटनाओं से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
गोरेलाल (25) पुत्र कल्लू मलवां थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव निवासी थे। यह बुधवार की रात गांव के सुरेश के साथ सहिली बाजार जा रहे थे। सहिली मोड़ के करीब अचानक बाइक सवारों के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने में बाइक अनियंत्रित हो गई।
बाइक सड़क के किनारे खंभे से टकरा गई। बाइक चालक गोरेलाल के सिर में गंभीर चोट लगी। साथी सुरेश मामूली रूप से जख्मी हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। भगवानदीन ने बताया कि भाई गोरेलाल की रास्ते में ही सांसें थम गईं। वह सात भाइयों में चौथे नंबर के थे। घटना से पत्नी ननकी व बच्चों का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन
थरियांव प्रतिनिधि के मुताबिक श्याम सिंह (22) पुत्र राजबली किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव निवासी थे। यह बाइक से अपनी बहन के गांव बेचे का पुरवा थाना सुल्तानपुर घोष जा रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र के कौआपुर मोड़ के पास बाइक हाईवे में पानी निकासी के लिए खोदी गई नाली में चली गई। बाइक के अनियंत्रित होने से श्याम सिंह सिर के बल गिर पड़े।
पिता राजबली ने बताया कि घटना के दौरान वह अपनी ससुराल असोथर थाने के बरगिदवां गांव से टेंपो में बैठकर घर जा रहे थे। दुर्घटनास्थल पर टेंपो रुका तो बेटे को घायल देखा। वह एंबुलेंस से बेटे को लेकर जिला अस्पताल आए। यहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से मां उमा देवी रो-रो कर बदहवास रहीं। श्याम सिंह के एक बड़ा भाई उदय और छोटा भाई पवन है।
- हाईवे पर खोदे गड्ढे में बाइक उछलने से युवक की गई जान, सहिली के पास बाइक सवार की बिजली पोल से टकरा कर मौत