{"_id":"69c993129812fad695033163","slug":"191-lakh-cylinders-booked-in-a-week-nine-thousand-still-pending-delivery-kanpur-news-c-12-1-knp1007-1472632-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एक सप्ताह में 1.91 लाख सिलिंडरों की बुकिंग, अभी नाै हजार की डिलीवरी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एक सप्ताह में 1.91 लाख सिलिंडरों की बुकिंग, अभी नाै हजार की डिलीवरी बाकी
विज्ञापन
कानपुर। अमेरिका-इस्राइल-ईरान युद्ध को लेकर काफी समय से चल रही गैस सिलिंडरों की मारामारी में एक सप्ताह में थोड़ी कमी आई है। आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार सिर्फ नाै हजार गैस सिलिंडर की डिलीवरी बाकी है। सात दिनों में 1.91 लाख सिलिंडरों की बुकिंग हुई थी जिसमें से 1.82 हजार की डिलीवरी हो चुकी है।
रविवार को भी सिलिंडर के लिए दुकानदार और आमजन परेशान दिखे। इस दिक्कत की वजह से चाय, समोसा, टिकिया जैसे खाद्य वस्तुओं के दाम पहले से ही बढ़ा दिए गए हैं। इसकी वजह यह है कि कामर्शियल सिलिंडर पर पहले से ही रोक लगने से दुकानदारों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति पूरी तरह से नहीं हो पाने की वजह से दिक्कत आ रही है। दादानगर की औद्योगिक इकाइयों में काम से हटाए गए कामगारों को अभी तक वापस नहीं लिया जा सका है। इधर, प्रशासन की ओर से बनाई गई अधिकारियों की टीमों ने रविवार को भी सभी पेट्रोल पंप संचालकों से बात कर पेट्राेल और डीजल की किल्लत पर अंकुश लगाने को कहा है। सोमवार को कारोबारियों और उद्यमियों की ओर से इस संबंध अलग-अलग बैठकें भी की जाएगी।