फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   19 students left semester exams on the first day

Kanpur News: पहले दिन 19 छात्रों ने छोड़ी सेमेस्टर परीक्षा

Thu, 16 May 2024 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 16 May 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
19 students left semester exams on the first day
इटावा। कर्म क्षेत्र डिग्री कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन तीन पालियों में परीक्षा कराई गई। इसमें 19 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन


सम सेमेस्टर परीक्षा बहुविकल्पीय डेढ़ घंटे की संपन्न कराई गई। प्रथम पाली में आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक परीक्षा हुई। इसमें एमएससी गणित दूसरे सेमेस्टर में पंजीकृत 25 परीक्षार्थियों में 18 ने परीक्षा दी। सात छात्र अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में साढ़े 11 से एक बजे तक परीक्षा हुई। इसमें एमए हिंदी, एमएससी, एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर में पंजीकृत 150 परीक्षार्थियों में 147 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि तीन अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन




तीसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से साढ़े चार बजे तक चली। इसमें एमए हिंदी, एमए इंग्लिश दूसरे सेमेस्टर में पंजीकृत 71 परीक्षार्थियों में से 62 शामिल हुए। जबकि नौ अनुपस्थित रहे। सम सेमेस्टर परीक्षा में कुल 246 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 227 ने परीक्षा दी, जबकि कुल 19 ने पहले दिन परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed