{"_id":"5bba5a27867a5568731d9d72","slug":"181538939431-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर(कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर मार्ग पर रविवार की शाम तेज रफ्तार मारूति वैन ने सामने से बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस का इंतजार किया। लेकिन एंबुलेंस के न आने पर पुलिस ने निजी वाहनों से घायलों को सीएचसी भेजा। डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य घायलों को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया गया है।
कोतवाली इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि रविवार की शाम करीब 4:30 बजे कन्नौज जिले के छिबराम कोतवाली क्षेत्र के मठिया का नगला गांव निवासी बृजेंद्र सिंह (26) अपने भाई ओम प्रकाश और रिश्तेदार सोनू के संग बाइक द्वारा उन्नाव से घर लौट रहा था। तीनों मकनपुर रोड के देवहा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अचानक सामने से आ रही मारुति वैन कार आती दिखी। बाइक चला रहे बृजेंद्र जब तक कुछ समझ पाते, तब तक वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। वैन की भीषण टक्कर से तीन बाइक सवार सड़क पर रगड़ते हुए दूर जा गिरे। हेलमेट न लगाए होने से तीनों बुरी तरह जख्मी हो गए।
मार्ग से गुजर रहे राहगीरों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर और 108 नंबर एंबुलेंस को दी। तत्काल पुलिस के पहुंचने के बाद भी एंबुलेंस जब काफी देर तक मौके पर नहीं पहुंची तो निजी और पुलिस वाहनों से घायलों को सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने बृजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया और ओम प्रकाश और सोनू को गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर कर दिया। बाइक को टक्कर मारने वाले वैन सवार दुर्घटना के बाद मौके से भाग गए। गाड़ी नंबर के आधार पर दुर्घटना करने वाले लोगों की जानकारी की जा रही है।