{"_id":"5ba5488d867a55019a1f8a7e","slug":"181537558669-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खजुरी कला गांव में बुखार से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजुरी कला गांव में बुखार से वृद्धा की मौत
Updated Sat, 22 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर (कानपुर)। खजुरी कला गांव में बीते दो दिनों में वायरल बुखार से दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को बुजुर्ग महिला की बुखार से मौत हो गई। जबकि, गांव में आधा सैकड़ा से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। शुक्रवार को बुजुर्ग महिला की बुखार के दौरान मौत हो गई। ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी बिल्हौर से गांव में साफ-सफाई, दवा छिड़काव और स्वास्थ्य कैंप लगवाने की अपील की है।
खजुरी कला की ग्राम प्रधान नन्हीं देवी के पति विकास चंद्र ने बतायाकि गांव में जल निकासी के नालों पर कब्जा होने के कारण गांव के चारों ओर जलभराव होने से लगातार मलेरिया और वायरल फीवर की चपेट में ग्रामीण आ रहे हैं। बता दें कि गुरुवार को हिमांशी पुत्री ज्ञानेंद्र कटियार की मौत वायरल फीवर के कारण हो गई थी। वहीं शुक्रवार को गांव की ही 65 वर्षीय बुजुर्ग कमला देवी पत्नी प्रकाश चंद्र की वायरल फीवर के कारण मौत हो गई।
गांव के राधेश्याम पुत्र सचिन कुमार, मयंक कुमार पुत्र वीरेंद्र को वायरल फीवर के कारण गंभीर हालत में कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्राम प्रधान पति ने सीएचसी के डाक्टरों पर आरोप लगाते हुए उप जिलाधिकारी बिल्हौर और मुख्य चिकित्साधिकारी कानपुर से गांव आकर हालत का निरीक्षण करने की अपील की है।
विज्ञापन
खजुरी कला गांव में जलभराव, गंदगी से पनप रहे वायरल फीवर की चपेट में आए ग्रामीणों की सूचना न तो सीएचसी के डाक्टरों द्वारा दी गई और न ही ब्लाक बीडीओ द्वारा दी गई। मैं स्वयं शनिवार को पूरे मामले की जानकारी करता हूं, ग्रामीण घबराएं नहीं उनका उचित इलाज करवाकर गांव में सफाई करवाई जाएगी।
हिमांशु गुप्ता, एसडीएम बिल्हौर