{"_id":"5b2809264f1c1b5d748b58b0","slug":"181529350438-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"103","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
103
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटमपुर। कसबा चौकी पुलिस ने सोमवार की भोर दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में शराब और केमिकल बरामद हुआ। पकड़े गए युवकों में एक नौबस्ता (कानपुर) का जबकि, दूसरा कन्नौज जनपद का निवासी है।
कसबा चौकी इंचार्ज मो. आसिफ ने बताया कि दो युवक के नकली शराब और केमिकल के साथ कसबे के रेलवे स्टेशन की ओर जाने की सूचना मिली। इस पर एसआई मोहित चौधरी व सिपाही मोहक और योगेश ने रेलवे स्टेशन रोड पर युवकों की घेराबंदी की। दोनों युवक ई रिक्शा पर सवार होकर स्टेशन की ओर जा रहे थे। उनके पास से बरामद सामान की तलाशी ली गई तो एक कैन में 50 लीटर शराब बनाने का केमिकल, यूरिया, देसी शराब माधुरी और मस्ती के नकली रैपर, उपकरण और 45 क्वार्टर देसी शराब बरामद हुई।
पकड़े गए युवकों के नाम सौरिख थाना छिबरामऊ (कन्नौज) निवासी पिंकू उर्फ संदीप यादव और आवास-विकास कालोनी (नौबस्ता) कानपुर निवासी अजीत दीक्षित बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि बरामद शराब को वह गांवों और कसबों में बेचते हैं। पकड़े गए दोनों युवकों को आबकारी अधिनियम के तहत जेल भेजा गया है। वहीं, बरामद शराब को परीक्षण के लिए भिजवाया गया है।