फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   आबकारी टीम ने 28 लाख की स्प्रिट पकड़ी

आबकारी टीम ने 28 लाख की स्प्रिट पकड़ी

Tue, 19 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
आबकारी टीम ने 28 लाख की स्प्रिट पकड़ी
फतेहपुर। प्रधान के नलकूप से लाखों की अवैध शराब की बरामदगी के चंद दिनों के भीतर आबकारी विभाग की टीम ने शराब बनाने में प्रयोग होने वाली स्प्रिट पकड़ी है। सोमवार रात करीब दो बजे नउवाबाग के पास से गुजर रही पिकअप की तलाशी में दो हजार लीटर स्प्रिट बरामद हुई। इसकी कीमत 28 लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से दो लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन



जिला अवैध शराब के गोरखधंधे का हब बन चुका है। शराब बनाने से लेकर इसकी तस्करी में बड़े पैमाने पर जिले के लोग शामिल हैं। सोमवार रात नउवाबाग के पास राजस्व विभाग की टीम चेकिंग में लगी थी। इस दौरान कानपुर की तरफ से आ रहे पिकअप की तलाशी में भारी मात्रा स्प्रिट मिलने पर अधिकारी हैरत में पड़ गए। आबकारी निरीक्षक अजय कुमार ने पिकअप चालक शमीम से पूछताछ की तो उसने बताया कि धाता में किसी
विज्ञापन


अनूप सिंह को दो हजार लीटर स्प्रिट पहुंचानी है। शमीम की अनूप से मोबाइल पर बात कराई गई तो अनूप ने धाता से छह किलोमीटर पहले की लोकेशन बताई। आबकारी टीम शमीम को लेकर मौके पर पहुंची और अनूप सिंह भी पकड़ गया। एक अन्य फरार हो गया। आबकारी विभाग की टीम ने गाड़ी सहित अनूप सिंह व शमीम को कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के सुपुर्द कर दिया। निरीक्षक ने कोतवाली में दोनों के विरुद्ध नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। धरपकड़ में आबकारी निरीक्षक अजय कुमार के साथ आबकारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल और शंकर पाल भी मौजूद रहे। अजय कुमार ने बताया कि पकड़ी गई स्प्रिट 91.5 प्रतिशत तीव्रता की थी। इस तीव्रता की शराब पीने योग्य नहीं होती है।
आबकारी टीम ने लाखों की स्प्रिट पकड़ी
गोरखधंधे में शामिल दो लोगों को कोतवाली पुलिस के हवाले किया
दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed