फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   होली पर खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई

होली पर खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई

Tue, 27 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
होली पर खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई
फर्रुखाबाद। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारी कर ली है। जिले में 1833 स्थानों पर होलिका दहन होता है। इनमें से 16 होलिका दहन स्थल को अतिसंवेदनशील और 67 स्थलों को संवेदनशील की श्रेणी में चिंहित किया है। मेरापुर थाना क्षेत्र में सर्वाधिक अतिसंवेदनशील होलिका दहन स्थल है।
विज्ञापन



इन होलिका स्थलों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी। एसपी मृगेंद्र सिंह ने सभी थाना प्रभारियों को होली के दिन अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। होली खेलते समय महिलाओं से छेड़छाड़, शराब के नशे में मारपीट, फायरिंग और त्योहार की आड़ में पुरानी रंजिश के बदले की भावनाएं घटनाओं को अंजाम देती है। हर साल मारपीट, फायरिंग जैसी घटनाएं होती है।
विज्ञापन



त्योहार के दिन इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। पूर्व में होली के दिन जिन स्थानों पर विवाद की घटनाएं हुई है। उन होलिका दहन स्थल क्षेत्रों को अतिसंवेदनशील और संवेदानशील की श्रेणी में रखा गया है। जिले में 16 होलिका दहन स्थल अतिसंवेदनशील है, इसमें कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में एक होलिका दहन स्थल, मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में दो और मेरापुर कोतवाली क्षेत्र में 13 होलिका दहन स्थलों को
विज्ञापन
विज्ञापन



अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। 67 होलिका दहन स्थल संवेदनशील है। इनमें शहर कोतवाली क्षेत्र में 14, फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक, थाना मऊदरवाजा क्षेत्र में 13,मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में 11, अमृतपुर क्षेत्र में 14 स्थानों को चिंहित किया गया। राजेपुर थाना क्षेत्र में 10 होलिका दहन स्थलों को संवेदनशील चिह्नित किया गया है। थाना मेरापुर में चार होलिका दहन के स्थानों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया हैं।


होली पर होलिका जलने वाले स्थल पर किसी का छप्पर, घर के बाहर रखा लकड़ी का तख्त, किसी का पेड़ काट कर डालने, समय से पहले होलिका में आग लगा देने, होली खेलने के दौरान शराब के नशे में झगड़ा करने, खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने, पुरानी रंजिश में मारपीट करने, होली पर जबरन दुकानदार व अन्य लोगों से त्योहारी वसूलने के मामले विवाद को उत्पन्न करते है।



जिले में होलिका दहन किए जाने वाले स्थानों को चिह्नित कर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र में 137 स्थानों को होलिका दहन के लिए चिन्हित किया गया है। कोतवाली फतेहगढ़ में 118, मऊदरवाजा में 148, मोहम्मदाबाद में 181, नवाबगंज में 186, जहानगंज में 103, राजेपुर में 126, अमृतपुर में 139, कमालगंज में 121, कायमगंज में 125, कंपिल में 170, मेरापुर में 160 और शमसाबाद में 119 स्थान होलिका दहन के लिए चिन्हित किए गए हैं।


पर्व में खलल डालने पर होगी कड़ी कार्रवाई
16 होलिकादहन स्थल अतिसंवेदनशील व 67 संवेदनशील
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश
सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल पहुंचेगी पुलिस फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed