फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   18 deep freezers will be installed in the postmortem house, Rs 90 lakh approved.

Kanpur News: पोस्टमॉर्टम हाउस में 18 डीप फ्रीजर लगेंगे, 90 लाख स्वीकृत

Tue, 24 Feb 2026 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
18 deep freezers will be installed in the postmortem house, Rs 90 lakh approved.
कानपुर। शहर के अलग-अलग स्थानों पर मिलने वाले लावारिस शवों को सड़ने और दुर्गंध से बचाने के लिए पोस्टमॉर्टम हाउस में जल्द नए 18 डीप फ्रीजर लगाए जाएंगे। इसको लेकर पूर्व में पोस्टमॉर्टम हाउस प्रभारी की ओर से समाज कल्याण सेवा समिति के माध्यम से डीएम को प्रस्ताव भेजा गया था। इस पर आवास-विकास परिषद की ओर से पोस्टमार्टम हाउस के जीर्णोद्धार और डीप फ्रीजरों के लिए 90 लाख रुपये स्वीकृत होने की बात कही है। पोस्टमॉर्टम हाउस प्रभारी डॉ. नवनीत चौधरी ने बताया कि वर्ष 2024 में भीषण गर्मी में लावारिस शवों की रोजाना 30-32 शवों की संख्या बढ़ गई थी। ऐसे में शवों के सड़ने और दुर्गंध के कारण काफी दूर तक लोगों को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन समस्याओं को देखते हुए उन्होंने समाज कल्याण सेवा समिति के धनीराम पैंथर से जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को पोस्टमॉर्टम हाउस में पर्याप्त डीप फ्रीजर लगाने का प्रस्ताव दिया था। इसे लेकर डीएम ने उत्तरप्रदेश आवास विकास परिषद से वार्ता कर 18 डीप फ्रीजर लगवाने के निर्देश दिए। अप्रैल के अंत तक डीप फ्रीजर लग जाएंगे। इसके साथ ही परिसर में टिनशेड, शवों को रखने के लिए टाइल्स चबूतरा बनाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed