{"_id":"5c2fb219bdec225725363b18","slug":"171546629657-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन में सरिया छूने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन में सरिया छूने से श्रमिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदलपुर(कानपुर देहात)। मंगलपुर थाना क्षेत्र के धौकलपुरवा गांव में शुक्रवार की दोपहर आंगनबाड़ी भवन निर्माण के दौरान छत सरिया का जाल बिछाते समय ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक श्रमिक की मौत हो गई। इस पर वहां निर्माण कार्य करा रहा ठेकेदार मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने विरोध किया। इसकी जानकारी पर पहुंची एसडीएम ने मृतक के परिजनों का मुआवजा दिलाने का भरोसा देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
धौकलपुरवा में दो माह से आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का निर्माण हो रहा है। जिसमें भंदेमऊ गांव के ब्रजमोहन, मटरू, राजू व मुकेश मजदूरी करते थे। शुक्रवार सुबह वह सभी मजदूरी करने आए थे। भवन के छत ढालने के लिए सरिया का जाल बनाया जा रहा था। ब्रजमोहन (30) केंद्र के भवन में सरिया का जाल लगा रहा था। उसी समय एक सरिया ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में छू गई जिससे वह करंट की चपेट आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ठेकेदार मौके से भाग गया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी। इस बीच मंगलपुर एसओ तुलसीराम पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का कार्रवाई शुरू की तो परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर विरोध शुरू कर दिया। लेखपाल राधेश्याम ओझा ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी। एसडीएम दीपाली कौशिक ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों का मुआवजा दिलाने का भरोसा देकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुआवजा मिलने के भरोसे पर परिजन शांत हो गए।