{"_id":"5c2fb046bdec2256dd106682","slug":"171546629190-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी अधिकारियों के निशाने पर जिले की बड़ी फर्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी अधिकारियों के निशाने पर जिले की बड़ी फर्में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। आयकर विभाग की सख्ती के साथ ही जीएसटी अधिकारियों ने भी बडे़ कारोबारियों पर नजरें गड़ा दी हैं। बिलों में हेर फेरकर प्रतिमाह लाखों का टर्नओवर करने वाली फर्मों को चिन्हित कर कार्रवाई का खाका तैयार किया जा रहा है। पहले चरण में चौदह से अधिक फर्मों को अधिकारियों ने जांच के दायरे में लिया है।
उत्तर प्रदेश राज्य वस्तु एवं सेवाकर कार्यालय विशेष अनुसंधान जांच शाखा (एसआईबी) कानपुर ने जिले के बड़े कारोबारियों को निशाने पर लिया है। एसआईबी स्थानीय अधिकारियों के साथ पक्के बिल के बजाए कच्चे बिल पर व्यापार कर टैक्स चोरी कर काली कमाई कर रहे कारोबारियों को निशाने पर लिया है। एसआईबी सूत्रों का दावा है कि औद्योगिक क्षेत्र दही चौकी, यूपीएसआईडीसी बंथर के अलावा मगरवारा की चौदह बड़ी फर्मों की गोपनीय जांच चल रही है।
जांच के साथ ही अधिकारी कार्रवाई का ब्लूप्रिंट तैयार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, एसआईबी कुछ ही दिनों में टैक्स चोरी कर रही फर्मों में छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई करेंगे। जीएसटी एआईबी डिप्टी कमिश्नर सुरेंद्र सिंह इस बारे में कुछ नहीं बोले, लेकिन जल्द ही जिले में कार्रवाई से इंकार भी नहीं किया। कहा कि टैक्स चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
-बिल में खेल करने वाली बड़ी फर्में रडार पर