फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी पलटी, तीन जवान घायल

गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी पलटी, तीन जवान घायल

Tue, 25 Dec 2018 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी पलटी, तीन जवान घायल
गश्त के दौरान पुलिस की गाड़ी पलटी, तीन जवान घायल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। रविवार की रात गश्त के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग छिवलहा गांव के पास नील गाय से टकराकर पुलिस की गाड़ी पलट गई। जिसमें तीन सिपाही घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज में भर्ती कराया गया। घायल जवानों के इलाज के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज झा ने एक लाख 85 हजार रुपये की धनराशि एकत्रित कर प्रयागराज भेजवाया है।

मऊ पुलिस के जवान पुलिस विभाग की गाड़ी से बरगढ़ व मऊ रोड के बीच गश्त कर रहे थेे। अचानक सामने से नील गाय आ जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग के छिवलहा गांव के पास गाड़ी पलट गई। हादसे में तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए। इलाज के लिए मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी को भर्ती कराया गया। जिसमें दो पुलिस कर्मी रमाकांत दुबे व मनोज यादव की हालत गंभीर होने पर उनको प्रयागराज जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस गाड़ी में थानाध्यक्ष श्याम पटेल भी थे। जो घटना के कुछ देर पहले उतर गए थे। पुलिस अधीक्षक मनोज झा ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की सहायता से 1 लाख 85 हजार रुपये की धनराशि एकत्रित किया। इलाज के लिए उपनिरीक्षक शेर सिंह पाल को रुपये देकर प्रयागराज भेजा है। घायलों में सिपाही रमाकांत दुबे, मनोज यादव, अंकित सचान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed