फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   मासूम बेटी से रेप करने वाला पिता गया जेल

मासूम बेटी से रेप करने वाला पिता गया जेल

Sat, 06 Oct 2018 12:50 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
मासूम बेटी से रेप करने वाला पिता गया जेल
बिल्हौर (कानपुर )। कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे में छह वर्षीय मासूम बेटी से रेप करने वाले पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। शुक्रवार की भोर बच्ची की मां ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। वहीं, मासूम को चिकित्सकीय उपचार के लिए कानपुर भेजा गया।
विज्ञापन

अरौल पुलिस चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार को वह पति, बेटा व बेटी के साथ एक दरगाह पर गई थी। शाम को लौटने के बाद वह सामान लेने अरौल बाजार में ही उतर गई जबकि दोनों बच्चे पति के साथ घर के लिए चले गए। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति ने बेटे को टॉफी और चाट खाने के लिए भेज दिया और अरौल जीटी रोड स्थित मेडिकल स्टोर के मकान के ऊपरी कमरे में पुत्री के साथ घृणित कार्य किया। आशंका होने पर भागकर मौके पर पहुंची तो पति की हरकत देख सन्न रह गई। चीख-पुकार कर जुटे लोगों की मदद से पति को अरौल पुलिस चौकी ले गई। काफी देर तक सुनवाई न होने पर वह देर रात को वह कोतवाली बिल्हौर पहुंची। मामले में इंसपेक्टर ज्ञान सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को पकड़कर हिरासत में लिया गया है, प्राथमिक पूछताछ में उसने वारदात को कबूल किया, बच्ची को उपचार व चिकित्सकीय जांच के लिए कानपुर हैलट भेजा गया है। पत्नी ने पूछताछ में बताया कि पति पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है, लेकिन लोकलाज के कारण उसने किसी को जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed