{"_id":"5bad3189867a557fe446a012","slug":"171538077065-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों शवों की हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोनों शवों की हुई शिनाख्त
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां (कानपुर देहात)। सट्टी थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव के निकट मुगलरोड के किनारे गत सोमवार को मिले दो अज्ञात शवों की शिनाख्त हो गई है। दोनों शव फिरोजाबाद के ट्रक चालक व मुनीम के हैं। गुरुवार को परिजनों ने बदमाशों के खिलाफ हत्या करने और चूड़ी लदा ट्रक लूटकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में लग गई है।
मालूम हो कि सोमवार को सट्टी थाना क्षेत्र में जहांगीरपुर गांव के पास झाड़ियों से खून से लथपथ दो युवकों के शव मिले थे। पुलिस अधीक्षक राधेश्याम, उप पुलिस अधीक्षक महेंद्रपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर संभावित बिंदुओं पर जांच की थी। थाना प्रभारी को जल्द ही खुलासा करने के निर्देश दिए थे। लेकिन शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। गले पर धारदार हथियार से काटे जाने के जख्म थे। शरीर पर खून के थक्कों से कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव यहां फेंके जाने का अनुमान लगाया था। घटना स्थल के कुछ ही दूर एक टी-शर्ट, वीयर कैन व खून से सना कंबल पाया गया था।
थाना भोरनस्वरुप, आगरा के नगला खास निवासी उदयवीर ने बताया कि 23 सितंबर को थाना रामगढ़, फिरोजाबाद के उर्दूनगर निवासी ट्रक चालक रफीक (40) और मुनीम दानिश (25) सुपर मदनी ट्रांसपोर्ट फिरोजाबाद से चूड़ी लादकर सतना, मध्यप्रदेश गए थे। वापस न आने पर ट्रांसपोर्ट के मालिक उसे पता लगाने के लिए भेजा था। उसे एक ढाबा से घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
सट्टी थाना में चस्पा सूचना में फोटो देखकर सही जानकारी मिली तो मृत लोगों के परिजनों व ट्रांसपोर्ट मालिक को सूचना दी। चालक के बड़े भाई सत्तार अली निवासी रामगढ़ फिरोजाबाद और मुनीम के बड़े भाई मुहम्मद सईद ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि शवों की शिनाख्त उनके भाइयों ने कर ली। परिजनों को शव सुपुर्द कर हत्यारोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लापता ट्रक की खोज के प्रयास किए जा रहे हैं।