{"_id":"5a7898814f1c1b4f588b6ee4","slug":"171517852801-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल के नीचे से अतिक्रमण हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल के नीचे से अतिक्रमण हटाया
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। नगर पालिका परिषद ने देवीगंज में ओवरब्रिज के नीचे का अतिक्रमण साफ कराया। कंडम ट्रैक्टर-ट्राली हटाने का कुछ व्यापारियों ने विरोध किया तो पुलिस से नोकझोंक हुई।
हाईकोर्ट ने नगर पालिका परिषद को ओवरब्रिज के नीचे का अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए नगर पालिका निकाय चुनाव से अतिक्रमणकारियों को समय देती आ रही है, लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। सोमवार को सदर तहसीलदार जगदंबिका प्रसाद पांडेय के साथ नगर पालिका की टीम पुल के नीचे पहुंची। जेसीबी से जैसे ही कंडम ट्राली हटाने का काम चालू हुआ, तो कुछ व्यापारियों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध देख पुलिस आगे आ गई तो नोकझोंक होने लगी। ऐसे में अतिक्रमणकारियों ने जल्दी-जल्दी अपना समान हटाना शुरू कर दिया। तो उनका समान नहीं हटाया गया।
नगर पालिका टीम, समान तोड़कर ट्रैक्टर में उठा लाई। टीम में अतिक्रमण प्रभारी दिलशाद अली, सफाई निरीक्षक आबिद अली, जेई राजेंद्र वर्मा, राजेश श्रीवास्तव, हबीब आदि शामिल थे। इस मौके पर व्यापारियों को चेतावनी दी गई कि अगर किसी ने पुल के नीचे समान रखा, तो नगर पालिका समान जब्त कर लेगी।