फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अचलगंज में नहर में गिरी कार, बैंक कर्मी व उनकी पत्नी की मौत

अचलगंज में नहर में गिरी कार, बैंक कर्मी व उनकी पत्नी की मौत

प्रभापुंज मिश्रा प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 20 Mar 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
अचलगंज में नहर में गिरी कार, बैंक कर्मी व उनकी पत्नी की मौत
जिले के बांगरमऊ व अचलगंज थानाक्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसों ने तीन परिवारों की खुशियां छीन ली। पहली घटना अचलगंज थानाक्षेत्र में हुई। जहां तेज रफ्तार कार शारदा नहर में गिरने से कार सवार दंपति की मौत हो गई। जबकि, दूसरी घटना लखनऊ -आगरा एक्सप्रेस-वे पर घटी। यहां चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो एक्सिस बैंक कर्मी की मौत हो गई। हादसों का शिकार सभी लोग होली की छुट्टियों पर घर जा रहे थे।
विज्ञापन

कानपुर सचेंडी निवासी समरजीत (28) पुत्र मुन्नीलाल सुलतानपुर के दोस्तपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा में हेड क्लर्क थे। मंगलवार रात वह बलेनो कार से पत्नी नेहा के साथ होली की छुट्टी पर घर जा रहे थे। अचलगंज थानाक्षेत्र के राजापुर में समरजीत की कार शारदा नहर में जा गिरी। मदद मिलने में देरी से समरजीत व नेहा की मौत हो गई।
विज्ञापन

इसी तरह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बहलोलपुर के निकट तेज रफ्तार कार बुधवार की सुबह डिवाइडर से टकरा गई थी। हादसे में लखनऊ के मोहिबुल्लापुर निवासी गौरव (27) पुत्र रवि कुमार व आलमबाग निवासी आयुष (26) पुत्र विश्वदीप श्रीवास्तव की मौत हो गई। जबकि, विराटखंड गोमती नगर निवासी सुधीर शुक्ला (28) पुत्र नेकराम व विकल्प खंड गोमती नगर निवसी पूजा मिश्रा (24) पुत्री अरुण मिश्रा घायल हो गई। गौरव व आयुष दिल्ली स्थित एक्सिस बैंक में नौकरी करते थे। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed